{"_id":"57d95f884f1c1b193bd48f4c","slug":"pakistani-militants-were-involved-in-the-attack-in-poonch","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सेना के हाथ लगे सबूत, पाकिस्तान की शह पर आतंकियों ने पुंछ में किया था हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना के हाथ लगे सबूत, पाकिस्तान की शह पर आतंकियों ने पुंछ में किया था हमला
मुनीष शर्मा, अमर उजाला/पुंछ
Updated Thu, 15 Sep 2016 12:14 PM IST
विज्ञापन
आतंकियों के पास से मिले हथियार
- फोटो : Munish Sharma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना का दावा है कि पुंछ में आतंकी हमले के पीछे पाकिस्तान का हाथ है। नगरोटा स्थित 16 कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल आरआर निंभोरकर ने हमला स्थल का बुधवार को दौरा करने के बाद कहा कि पाकिस्तान की शह पर ही यह हमला हुआ है।
कश्मीर में पिछले दिनों पकड़े गए एक आतंकी ने खुलासा किया था कि ईद पर बड़े हमले की साजिश है। यह हमला इसी की कड़ी है।
पत्रकारों से बात करते हुए निंभोरकर ने कहा कि पीओके में 17 आतंकी प्रशिक्षण कैंप चल रहे हैं। यहां भारी संख्या में युवाओं को आतंकी बनने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

मुठभेड़ स्थल पर मौजूद सेना के अधिकारी
- फोटो : Munish Sharma
पीओके में लांचिंग पैड पर 150-170 आतंकी घुसपैठ की फिराक में हैं। हालांकि, एलओसी पर सेना सतर्क है। इस वजह से घुसपैठ की कोशिशें नाकाम हो रहीं हैं। आतंकी खराब मौसम का फायदा उठाते हुए घुसपैठ करने की फिराक में हैं।
जीओसी ने कहा कि सेना किसी भी स्थिति से निपटने में सक्षम है। घुसपैठ की कोशिशों को हर हाल में नाकाम बनाया जाएगा। उन्होंने पुंछ आपरेशन को कामयाब बताते हुए कहा कि कम से कम नुकसान में सेना ने आपरेशन को पूरा करने में सफलता हासिल की।
आपरेशन काफी टफ (मुश्किल) था, क्योंकि एक मकान में नागरिक भी थे। जानमाल को नुकसान न पहुंचे, इसका ख्याल रखते हुए आपरेशन को अंजाम दिया गया।