फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›    Jammu kashmir news: death of 52 including separatist leader and Naib tehsildar from Corona

जम्मू-कश्मीर : अलगाववादी नेता और नायब तहसीलदार समेत 52 की कोरोना से मौत, 4716 नए संक्रमित

Thu, 06 May 2021 07:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 06 May 2021 07:30 AM IST
सार

  • पीएसए में उधमपुर जेल में बंद तहरीक-ए-हुर्रियत के चेयरमैन को जम्मू जीएमसी में भर्ती कराया था
  • एंटीजन रिपोर्ट निगेटिव, पर आरटीपीसीआर रिपोर्ट में कोरोना की पुष्टि, सांस लेने में दिक्कत की शिकायत की थी

विज्ञापन
 Jammu kashmir news: death of 52 including separatist leader and Naib tehsildar from Corona
घाटी में टीकाकरण अभियान... - फोटो : amar ujala

विस्तार

अलगाववादी नेता तथा तहरीक-ए-हुर्रियत के चेयरमैन मोहम्मद अशरफ सेहरई, मेंढर के नायब तहसीलदार समेत जम्मू-कश्मीर में 52 लोगों की बुधवार को कोरोना से मौत हो गई। गत वर्ष 13 जुलाई से पीएसए में बंद सेहरई को तबीयत बिगड़ने के बाद उधमपुर जेल से लाकर जीएमसी जम्मू में भर्ती कराया गया था जहां उन्होंने दम तोड़ा। वह हुर्रियत कांफ्रेंस नेता सैय्यद अली शाह गिलानी के  करीबी थे, जिन्हें गिलानी के बाद 2018 में तहरीक का चेयरमैन बनाया था। 

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि जेल में मंगलवार को तबीयत बिगड़ने के बाद सेहरई को जीएमसी जम्मू लाया गया। यहां कोरोना की एंटीजन जांच निगेटिव आई, लेकिन आरटीपीसीआर रिपोर्ट पॉजिटिव रही। कोरोना के लक्षण के साथ ऑक्सीजन लेवल गिरता जा रहा था। जेल में उन्होंने सांस लेने में तकलीफ की शिकायत मंगलवार को की थी। इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल उधमपुर ले जाया गया। हालात में सुधार न होने पर उन्हें जीएमसी जम्मू भेजा गया, जहां बुधवार को दोपहर बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। अधिकारियों के अनुसार सांस संबंधी गंभीर बीमारी के कारण उन्होंने दम तोड़ा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया गया। 
विज्ञापन


वहीं, पुंछ जिले के मेंढर के हारनी के नायब तहसीलदार की बुधवार को सरकारी मेडिकल कालेज जम्मू में कोरोना से मौत हो गई। हालात बिगड़ने के बाद उन्हें जम्मू में भर्ती कराया गया था। इस बीच जम्मू संभाग के राजोरी जिले में संक्रमितों की रफ्तार काफी तेजी से बढ़ रही है। बुधवार को जीएमसी राजोरी में तीन लोगों की मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में 4716 नए मामले
प्रदेश में 52 कोरोना संक्रमित मरीजों की पिछले 24 घंटों में मौत हो गई। जम्मू संभाग में 28 व कश्मीर में 24 मरीजों की मौत हुई हैं। इसी के साथ कोरोना संक्रमण से मरने वाले मरीजों का आंकड़ा प्रदेश में ढाई हजार के पार पहुंचकर 2510 हो गया हैं। वहीं 4716 नए कोरोना पाजिटिव मामलों की आधिकारिक पुष्टि भी हुई हैं। 


लद्दाख में कोरोना के 251 नए मामले
लद्दाख में कोरोना के 251 नए मामले सामने आए हैं। 131 लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। अब लद्दाख में कोवि़ड मामलों की कुल संख्या 1494 हो गई है जिसमें से 1264 लेह और 230 कारगिल में हैं। केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में बुधवार को संक्रमित मरीजों की संख्या मंगलवार की तुलना में लगभग तीन गुना अधिक हो गई थी।  मंगलवार को 89 संक्रमित मिले थे जबकि बुधवार को यह आंकड़ा 245 पहुंच गया। तीन संक्रमितों की मौत भी दर्ज की गई। इसके साथ ही प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या 1374 हो गई। मरने वालों की कुल संख्या 151 पहुंच गई। लद्दाख में संक्रमितों की यह संख्या इस साल एक दिन में दूसरी बार सर्वाधिक है। इससे पहले 18 अप्रैल को एक दिन में 362 संक्रमित मिले थे। अधिकारियों ने कहा कि मरने वाले कुल 151 रोगियों में लेह में 137 और कारगिल में 14 हैं। जबकि 13035 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed