{"_id":"3f36fd53c5f0dfc16b019ed6792379ef","slug":"pakistani-indian-troops-exchange-sweets-at-loc-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलओसी पर ईद पर हुआ मिठाइयों का आदान-प्रदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलओसी पर ईद पर हुआ मिठाइयों का आदान-प्रदान
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 26 Sep 2015 11:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक अर्से बाद ईद के मौके पर आरएस पुरा सेक्टर में बीएसएफ और पाकिस्तानी रेंजरों के बीच मिठाइयों का आदान-प्रदान हुआ। इसके अलावा जिला पुंछ में एलओसी पर चक्का दा बाग और मेंढर क्रॉसिंग पर भी भारतीय और पाकिस्तानी सेना के बीच मिठाई का आदान-प्रदान हुआ।
विज्ञापन
शुक्रवार को चक्का दा बाग में सुबह 10.30 बजे दस मिनट के लिए गेट खोले गए। इस दौरान भारत की ओर से 14 मराठा लाइट रेजिमेंट के अधिकारियों और पाकिस्तान के 36 पंजाब रेजीमेंट के अधिकारियों ने एक दूसरे को ईद की बधाई दी और मिठाइयों का भी आदान-प्रदान किया।
विज्ञापन
दिल्ली में सीमा सुरक्षा बल और पाक रेंजर्स के महानिदेशक स्तर की बातचीत के बाद ईद पर मिठाइयों का आदान-प्रदान किया गया है। इससे सीमावर्ती ग्रामीणों ने भी राहत की सांस ली है। उन्हें दोनों देशों के बीच बनी कड़वाहट कम होने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन
शुक्रवार को भारत की ऑक्ट्राय और पाकिस्तान की इनायत पोस्ट के बीच जीरो लाइन पर पाकिस्तान के 12 चिनाब रेंजर्स के कंपनी कमांडर सवधर हुसैन और 78 सीमा सुरक्षा बल के कंपनी कमांडर राम कुमार की मौजूदगी में मिठाइयों का आदान-प्रदान हुआ।
इस मौके पर दोनों तरफ के पांच-पांच जवान भी पहुंचे थे। गौरतलब है कि गत वर्ष सीमा पर तनाव रहने के कारण दीपावली, ईद के अलावा गणतंत्र दिवस के मौके पर भी मिठाइयों का आदान-प्रदान नहीं हो पाया था।