{"_id":"9470926ec39c0ae30d3e0e319364b05a","slug":"pakistani-flag-waved-in-srinagar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर में लहराया पाक झंडा, भारत विरोधी नारे लगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर में लहराया पाक झंडा, भारत विरोधी नारे लगे
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Fri, 03 Jul 2015 09:24 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर में पुराने शहर के नौहट्टा इलाके में स्थित ऐतिहासिक जामिया मस्जिद में जुम्मे की नमाज के बाद पाकिस्तानी झंडे लहराए गए। नमाज के बाद युवाओं की एक टोली मस्जिद परिसर से जलूस के रूप में बाहर निकलने लगी। युवाओं में शामिल एक नकाबपोश ने पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी की और पाकिस्तान के झंडे लहराए।
विज्ञापन
इससे पहले की पुलिस उन्हें रोकने का प्रयास करती, कुछ युवाओं ने उन पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। इसके बाद इलाके में हिंसक प्रदर्शन शुरू हो गया। इलाके में तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई। स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस ने जमकर आंसू गैस के गोले दागे, लेकिन इसके बावजूद स्थिति नियंत्रण में नहीं आई।
विज्ञापन
पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच इफ्तार तक भिड़ंत होती रही। प्रदर्शन के दौरान करीब आधा दर्जन लोग घायल भी हुए। इनमें जिनमें कुछ पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। समाचार लिखे जाने तक इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई थी।
विज्ञापन