{"_id":"ad1a230c303d11fa0a473616c43a4718","slug":"pakistani-flag-have-been-waved-at-srinagar-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर में दिखे 'वेलकम कश्मीर अबु बकर अल-बगदादी' के झंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर में दिखे 'वेलकम कश्मीर अबु बकर अल-बगदादी' के झंडे
अमृतपाल सिंह बाली/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Fri, 21 Aug 2015 08:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर के पुराने शहर नौहट्टा इलाके में जामिया मस्जिद परिसर में एक बार फिर आतंकी संगठन आईएसआईएस लश्कर-ए-तैय्यबा और पाकिस्तान के झंडे लहराए गए।
विज्ञापन
जुलूस में शामिल युवकों ने पीडीपी का झंडा जलाकर विरोध प्रदर्शित किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच भिड़ंत हुई। पुलिस बल पर पथराव के बाद स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे।
विज्ञापन
शुक्रवार को जुमा के नमाज के बाद कुछ नकाबपोश युवाओं ने मस्जिद परिसर में एक नवनिर्मित इमारत के ऊपर चढ़कर झंडे लहराए। झंडे में इस बार पहली बार आईएस चीफ अबु बकर अल-बगदादी का पोस्टर भी था, जिस पर लिखा था-वेलकम कश्मीर अबु बकर अल-बगदादी।
विज्ञापन
इसके बाद युवाओं की एक टोली नौहट्टा चौक की ओर जुलूस की शक्ल में बढ़ी। इन्होंने भारत विरोधी नारेबाजी के साथ- साथ पाकिस्तान और आजादी के हक में नारे लगाए।
प्रदर्शनकारियों ने पीडीपी का झंडा भी जलाया। प्रदर्शन के दौरान पुराने शहर में अफरातफरी की स्थिति रही। ज्ञात हो कि इसके पहले जब घाटी में आईएस के झंडे लहराए गए थे तो आईएस के आने की धमकी दी गई थी।