फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   pakistani boy crosses border in rs pura

सौतेली मां से दुखी होकर पाकिस्तान से भारत भाग आया किशोर

Thu, 15 Oct 2015 08:32 AM IST
Updated Thu, 15 Oct 2015 08:32 AM IST
विज्ञापन
pakistani boy crosses border in rs pura

आईबी पर अब्दुल्लियां क्षेत्र में पकड़े गए एक पाकिस्तानी किशोर को सीमा सुरक्षा बल ने पाकिस्तान को सौंप दिया। उप जिला अस्पताल में मेडिकल के बाद बुधवार दोपहर बाद उसे ऑक्ट्राय पोस्ट पर पाक रेंजर्स को सौंपा गया।

विज्ञापन


भारतीय सीमा में प्रवेश करने पर सीमा सुरक्षा बल ने मंगलवार देर शाम उसे पकड़ लिया था। पकड़े गए किशोर की शिनाख्त रिजवान सहानी (15) पुत्र अमीन निवासी चक्क मेहदी खान, काबूला शहर जिला अरफला (पंजाब) के रूप में की गई है।
विज्ञापन


अब्दुल्लियां बीओपी से दो सौ मीटर की दूरी पर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने पर सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने हिरासत में ले लिया।

युवक ने क‌िया चौंकाने वाला खुलासा

pakistani boy crosses border in rs pura

पूछताछ में उसने बताया कि वह पाकिस्तान में नहीं रहना चाहता है। इसी इरादे से भारतीय सीमा में प्रवेश करने का उसने मन बनाया। वह ज्यादा पढ़ा लिखा नहीं है। साथ ही गरीब परिवार से संबंध रखता है।

जब उससे गहन पूछताछ की गई तो उसने बताया कि पिता ने तीसरी शादी की है और वह सौतेली मां के व्यवहार से दुखी है। उसने बताया कि किसी ने उसे सीमा पार कर भारत में जाने की सलाह दी थी।

इसके बाद वह गांव से एक ट्रैक्टर पर सीमा के करीब पहुंचा, जहां से तारबंदी पार कर वह भारतीय क्षेत्र में पहुंच गया। सहानी के अनुसार इन दिनों वह किसी मुजरा करने वाले परिवार के यहां रहता था। वेतन मिलने पर सौतेली मां पैसे ले लेती थी। आए दिन पिटाई भी करती थी, जिससे वह परेशान था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed