फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   pakistani baloon received in akhnoor with threats

अखनूर में पाकिस्तान से फिर आया धमकी लिखा गुब्बारा

Mon, 03 Oct 2016 10:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Mon, 03 Oct 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
pakistani baloon received in akhnoor with threats
सीमा पार से आया गुब्बारा - फोटो : Amar Ujala
सीमा पार से आए गुब्बारे ने अरनिया सेक्टर के लोगों में एक बार फिर दहशत फैला दी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने गुब्बारे को अपने कब्जे में लिया है। इस पर क्या लिखा है, इसके बारे में कोई कुछ भी समझ नहीं पाया है।
विज्ञापन


अरनिया सेक्टर में सीमा से करीब ढाई सौ मीटर की दूरी पर तरेबा गांव के पास यह गुब्बारा मिला है। तरेबा निवासी सुनील कुमार सोमवार की सुबह अपने खेतों पर गया था। उसने खेतों में गुब्बारा पड़ा देखा। इस पर किसी भाषा में कोई संदेश लिखा हुआ था। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने गुब्बारे को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जिस स्थान पर यह गुब्बारा मिला है उसके ठीक सामने पाकिस्तान का शहीद इकबाल और खोखर गांव पड़ता है।
विज्ञापन


अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह उन्हीं गांवों और पाकिस्तानी पोस्टों की तरफ से आया होगा। पुलिस गुब्बारे पर लिखे संदेश को पुलिस देर रात तक समझने की कोशिश करती रही, लेकिन कुछ भी पढ़ा नहीं जा सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed