फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Pakistani army firing on Poonch Brigade Headquarters

जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान सेना की नापाक हरकत जारी, पुंछ ब्रिगेड मुख्यालय पर दागा गोला 

Wed, 24 Oct 2018 03:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुंछ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुंछ Updated Wed, 24 Oct 2018 03:43 AM IST
विज्ञापन
Pakistani army firing on Poonch Brigade Headquarters

पाकिस्तान सेना की नापाक हरकत जारी है। मंगलवार को नियंत्रण रेखा स्थित अपने चिड़ीकोट क्षेत्र से पुंछ ब्रिगेड मुख्यालय पर एक गोला दागा। यह एक टीनशेड में बने पुराने सामान के स्टोर पर गिरा, जिससे वहां आग लग गई। घटना के बाद सेना, पुलिस और सेना की फायर ब्रिगेड के अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन 20 साल बाद नगर में पाकिस्तानी गोला गिरने से लोगों में दहशत है। घटना के बाद पूरे सीमावर्ती इलाके के स्कूल बंद करा दिए गए।

विज्ञापन


सुबह सवा दस बजे नगर स्थित पुंछ ब्रिगेड मुख्यालय में एक गोला गिरा। धमाके की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। सेना और पुलिस ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर वाहनों और लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी। एसएसपी राजीव पांडे, डीएसपी हेडक्वार्टर नवाज खांडे सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसएसपी ने बताया कि प्राथमिक जांच में लगता है कि गोला नियंत्रण रेखा के उस पार से आया है। इसमें किसी प्रकार नुकसान नहीं हुआ है और जांच जारी है।
विज्ञापन


सैन्य प्रवक्ता का कहना है कि आर्मी कैंप के अंदर ही विस्फोट हुआ है। पाकिस्तान की ओर से किसी प्रकार का गोला नहीं दागा गया है। ब्लास्ट ऐसे शेल्टर में हुआ है जिसमें किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। दिगवार के ग्रामीणों का कहना है कि गांव के ऊपर से गोले के गुजरने की आवाज सुनी थी, जिसके बाद पुंछ ब्रिगेड मुख्यालय में जोरदार धमाका हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, कृष्णा घाटी सेक्टर के अंतर्गत सलोत्री क्षेत्र में भी पाकिस्तान ने शाम को अग्रिम चौकी को निशाना बनाकर गोला दागा। यह गोला 4 मराठा लाई की अग्रिम चौकी रियर के पास शाम 6.20 बजे गिरा। हालांकि, इसमें भी किसी के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।


शिक्षण संस्थान बंद करवाए
पुंछ ब्रिगेड की घटना के बाद सेना ने नियंत्रण रेखा के आसपास के क्षेत्रों के स्कूल बंद करा दिए। दलान, माटली, दिगवार, खड़ी, करमाड़ा व गुलपुर आदि क्षेत्रों में शिक्षण संस्थानों को बंद करवा दिया गया। प्रशासन के अनुसार यह कदम एहतियातन उठाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed