{"_id":"5f6e4b268ebc3e9baa35af12","slug":"pakistani-army-fired-terror-in-rural-areas-of-valley","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान ने फिर किया युद्धविराम का उल्लंघन, एलओसी पर गोलाबारी, भारतीय सेना का करारा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान ने फिर किया युद्धविराम का उल्लंघन, एलओसी पर गोलाबारी, भारतीय सेना का करारा जवाब
Sat, 26 Sep 2020 01:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 26 Sep 2020 01:25 AM IST
विज्ञापन
भारतीय सेना...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तानी सेना ने शुक्रवार देर रात सवा 10 बजे जिले के दिगवार सेक्टर में सेना की चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों में मोर्टारों से गोलाबारी की। इससे नियंत्रण रेखा से सटे ग्रामीण क्षेत्रों में दहशत का माहौल बन गया। हालांकि, इसमें किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है। सेना की तरफ से भी गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया गया। संवाद
विज्ञापन
आईबी पर पाकिस्तान ने की गोलाबारी
अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर पाकिस्तान लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है। वीरवार रात साढ़े १० बजे से शुक्रवार सुबह पांच बजे तक पाकिस्तानी 25 चिनाब रेंजर्स ने पप्पू चक पोस्ट से गोलाबारी कर बीएसएफ की करोल मात्रयां पोस्ट को निशाना बनाया। इसके साथ ही रिहायशी इलाकों को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई। सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने भी पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया है।
विज्ञापन
हालांकि इस गोलाबारी में किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। गौर हो कि सीमा पर चल रहे सुरक्षा बांध के काम को बाधित करने के लिए पाकिस्तानी सेना गोलाबारी कर रही है।
विज्ञापन