फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Pakistani army fired shells at the dargah shop destroyed

पाकिस्तानी सेना ने दरगाह पर  दागे गोले, एक दुकान तबाह

Thu, 03 Oct 2019 01:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, पुंछ/राजोरी
अमर उजाला ब्यूरो, पुंछ/राजोरी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 03 Oct 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
Pakistani army fired shells at the dargah shop destroyed
भारत पाकिस्तान बॉर्डर - फोटो : सोशल मीडिया

पाकिस्तानी सेना की नापाक हरकत वास्तविक नियंत्रण रेखा पर जारी है। पुंछ के शाहपुर सेक्टर में उसने साईं मीरा बख्श की दरगाह पर गोले दागे, जिससे दरगाह के बगल में स्थित एक दुकान तबाह हो गई। 11 घंटे तक हुई फायरिंग में दरगाह के अलावा रिहाइशी इलाकों को भी निशाना बनाया गया। उधर राजोरी जिले के केरी सेक्टर में भी पाकिस्तान ने बुधवार शाम गोले दागे। 

विज्ञापन


बताया जाता है कि पुंछ जिले के शाहपुर सेक्टर में करीब 11 घंटे भारी गोलाबारी की। लोगों के घरों के अलावा साईं मीरा बख्श की दरगाह पर भी गोलियां और मोर्टार दागे गए। दरगाह के लंगर हाल की दीवारें और छत गोलियां लगने से क्षतिग्रस्त हो गईं। वहीं मोर्टार गिरने से दरगाह के पास स्थित दुकान नष्ट हो गई। 
विज्ञापन


गनीमत रही कि गोलाबारी शुरू होते ही दुकान बंद कर दुकानदार वहां से सुरक्षित स्थानों पर चले गए। जिस कारण जानी नुकसान नहीं हुआ। गोलाबारी शुरू होते ही श्रद्धालु और मदरसे के बच्चों को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित दुकानदार लियाकत अली और जियारत पर मुंशी अब्दुल गनी का कहना है कि पहले कभी यहां कोई गोली अथवा गोला नहीं लगा था परंतु मंगलवार को पाकिस्तानी सेना ने जान बूझ कर जियारत को निशाना बनाया है क्योंकि ज्यादातर गोले और गोलियां जियारत और उसके आसपास ही आकर लगे।

केरी सेक्टर में शाम को दागे गोले
दूसरी ओर राजोरी के केरी सेक्टर में बुधवार की शाम 6:30 बजे गोलाबारी की जिसका सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed