फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   PAKISTANI AMUNATION RECOVERED IN HANDWARA

हंदवाड़ा: सेना ने ढेर किये तीन आतंकी, पाक निर्मित दवाएं और जीपीएस बरामद

Thu, 06 Oct 2016 03:51 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Thu, 06 Oct 2016 03:51 PM IST
विज्ञापन
PAKISTANI AMUNATION RECOVERED IN HANDWARA
- फोटो : ANI

बारामुला में हुए आतंकी हमले के बाद आज सुबह हंदवाड़ा में भी आतंकियों के हमले को सेना की चौकसी से नाकाम कर दिया गया। आतंकियों के हमले के जवाब में सेना की ओर से हुई कार्रवाई में तीन आतंकियों को ढ़ेर कर दिया गया है।

विज्ञापन


सर्च ऑपरेशन के दौरान सेना को फिर हमले में पाकिस्तान की साजिश के सबूत मिले हैं। सूत्रों के मुताबिक इन आतंकियों ने सेना की वर्दी पहन रखी थी। मारे गए तीन आतंकियों के पास से सेना को जो सामान मिले हैं सभी पर पाकिस्तान की मोहर लगी हुई है।
विज्ञापन


आज सुबह हुए इस हमले में सेना ने मोर्चा लेते हुए तीन आतंकियों को मार गिराया है । सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक ये आतंकी बारामुला की तरह ही इस बार भी हमले के बाद भागने की फिराक में थे लेकिन सेना की चौकसी के कारण जवानों ने इन्हें मुठभेड़ के दौरान ढ़ेर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

3 एके-47 राइफल,17 मैगजीन और 12 ग्रेनेड मिले

PAKISTANI AMUNATION RECOVERED IN HANDWARA
बरामद सामान - फोटो : ANI
सेना को आतंकियों के पास से पाकिस्तान में बने सामान बरामद हुए हैं । इन सामानों में पाकिस्तान में बनी दवाइयां, असलहे और जीपीएस बरामद हुए हैं । सेना के कर्नल राजीव शरण के मुताबिक सर्च आपरेशन के दौरान 3 एके-47 राइफल, एके-47 की 17 मैगजीन और 12 ग्रेनेड मिले हैं ।

इसके अलावा सेना को 2 मोबाइल फोन, 4 रेडियो सेट्स, 3 जीपीएस, 9 ग्रेनेड लांचर, मैट्रिक शीट्स भी मिले हैं । इन सामानों के साथ पाकिस्तान मेें बनी दवाएं,ड्राइफ्रूट और खाने का सामान मिला है ।  इन सभी सामानों पर पाकिस्तान की मोहर लगी हुई है । इन सामानों के अलावा सेना को आतंकियों के पास से भारतीय करेंसी भी मिली है ।

सुबह 5 बजे सेना के कैंप पर हुआ आतंकी हमला

PAKISTANI AMUNATION RECOVERED IN HANDWARA
LIVE: हमले के दौरान मोर्चा संभाले जवान - फोटो : ANI
जानकारी के मुताबिक हंदवाड़ा में सुबह 5 बजे 30 राष्ट्रीय राइफल्स के कैंप पर आतंकी हमला हुआ था । इस आतंकी हमले में आए आतंकियों ने सेना की वर्दी में भारी असलहों के साथ हमला किया है । 

सुबह करीब 5 बजे आतंकियों ने कुपवाड़ा जिले के लंगेट स्थित आर्मी कैम्प पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसका भारतीय जवानों ने करारा जवाब दिया है। दोनों पक्षों के बीच करीब 20 मिनट तक गोलीबारी हुई।

गोलीबारी जैसे ही रुकी सेना ने तुरंत तलाशी अभियान शुरू कर दिया। इसके बाद सुबह 6 बजे से आतंकियों की ओर से फिर गोलीबारी हुई है । इस फायरिंग का सेना की ओर से मुंहतोड़ जवाब दिया है ।  

सेना की जवाबी कार्रवाई में अब तक तीन आतंकियों को मार गिराया गया है। सूत्रों से मिली सूचना के मुताबिक सेना को मौके से 3 एके-47 राइफल भी बरामद हुए हैं । 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed