फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Pakistan working on several fronts for unrest in Jammu and Kashmir 

जम्मू-कश्मीर में अशांति के लिए कई मोर्चों पर काम कर रहा है पाकिस्तान

Sun, 21 Jun 2020 02:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा बृजेश कुमार सिंह, जम्मू
बृजेश कुमार सिंह, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 21 Jun 2020 02:24 AM IST
विज्ञापन
Pakistan working on several fronts for unrest in Jammu and Kashmir 
demo pic - फोटो : अमर उजाला

गलवां घाटी में चीन के साथ तनाव के बीच पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर में अशांति फैलाने का चौतरफा षड्यंत्र कर रहा है। वह इस साजिश में कई मोर्चों पर काम कर रहा है। इसके तहत संघर्ष विराम का उल्लंघन कर आतंकियों को धकेलने की कोशिशें कर रहा है तो नियंत्रण रेखा पर जंगलों में आग लगाकर बारूदी सुरंगों में विस्फोट भी करा रहा है ताकि आतंकियों को घुसपैठ करने में दिक्कतें न आएं। अब ड्रोन से भी हथियार आपूर्ति का दुस्साहस सामने आया है।

विज्ञापन


खुफिया एजेंसियों से जुड़े सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान की ओर से जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियां बढ़ाने तथा शांति में खलल डालने के लिए कई मोर्चों पर काम किया जा रहा है। इसमें पाकिस्तान की आईएसआई तथा पाकिस्तानी सेना दोनों का हाथ है। जम्मू से लेकर कश्मीर तक पूरी नियंत्रण रेखा पर लांचिंग पैड सक्रिय हैं। 
विज्ञापन


भारी तादाद में प्रशिक्षित आतंकियों को इन लांचिंग पैड पर रखा गया है, ताकि मौका मिलते ही उन्हें भारतीय सीमा में धकेला जा सके। राजोरी, पुंछ के साथ ही कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामुला व बांदीपोरा में एलओसी पर इसके लिए लगातार सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है। राजोरी में इस महीने के शुरुआत में घुसपैठ करने वाले एक आतंकी को सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में मार गिराया था। पुंछ जिले के मनकोट सेक्टर में ही शुक्रवार को जंगलों में पाकिस्तान की ओर से लगी आग में कई बारूदी सुरंगें फट गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह आग सुबह लगी थी, जिस पर सेना ने शाम तक काबू पा लिया लेकिन तब तक कई बारूदी सुरंगें फट गईं। इस बीच बैट हमले की भी नाकाम कोशिशें भी की गई। पाकिस्तान रोजाना सीजफायर उल्लंघन की आड़ में घुसपैठ कराने की कोशिश कर रहा है लेकिन भारत की जवाबी कार्रवाई से उसके मंसूबे सफल नहीं हो पा रहे हैं। 

सोशल मीडिया पर पाकिस्तान का छद्म युद्ध भी चुनौती
खुफिया सूत्रों ने बताया कि इन सबके अलावा पाकिस्तान की ओर से युवाओं को बरगलाने के लिए सोशल मीडिया पर छद्म युद्ध भी छेड़ा गया है। दुष्प्रचार के जरिये ज्यादा से ज्यादा युवाओं को आतंकी संगठन में शामिल करने की कोशिशें चल रही हैं। हालांकि, सेना और पुलिस का कहना है कि आतंकी संगठनों में शामिल होने की घटनाओं में कमी आई है। अब युवा न तो पत्थरबाजी करना चाहते हैं और न ही आतंक का दामन थामना। वह केवल अपने करियर पर फोकस रहना चाहते हैं। 


पाकिस्तान के मंसूबे नहीं होंगे सफल: डीजीपी
डीजीपी दिलबाग सिंह का कहना है कि पाकिस्तान लगातार जम्मू-कश्मीर में शांति भंग करने की कोशिशों में जुटा हुआ है। सीजफायर का उल्लंघन, घुसपैठ, सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार आदि के जरिये वह इसे अंजाम देने में लगा है। हालांकि, उसकी हर कोशिशों को नाकाम बनाया जा रहा है। उसके मंसूबे किसी भी कीमत पर सफल नहीं होंगे। इसमें अवाम का भी पूरा सहयोग मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed