फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   pakistan will not start dialogue with India without kashmir

कश्मीर मुद्दे के बिना भारत के साथ कोई वार्ता नहीं: पाक

Wed, 14 Jan 2015 10:53 AM IST
Updated Wed, 14 Jan 2015 10:53 AM IST
विज्ञापन
pakistan will not start dialogue with India without kashmir

अमेरिकी विदेश मंत्री जान केरी द्वारा भारत और पाकिस्तान को शांति वार्ता फिर से शुरू करने की सलाह दिए जाने के बावजूद पाकिस्तान ने मंगलवार को कहा कि वह बातचीत के एजेंडे में कश्मीर मुद्दे के शामिल नहीं होने पर भारत के साथ कोई कोई बातचीत शुरू नहीं करेगा।

विज्ञापन


पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सरताज अजीज और केरी ने यहां आपसी द्विपक्षीय रणनीतिक वार्ता के बाद संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। अजीज ने कहा कि कश्मीरी नेताओं के साथ मुलाकात को लेकर पिछले वर्ष की निर्धारित वार्ता को रद्द करना दिखाता है कि भारत इस मुद्दे पर वार्ता का इच्छुक नहीं था।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पाकिस्तान भारत के साथ कश्मीर मुद्दे के बिना बातचीत शुरू नहीं करेगा। उधर केरी ने कहा कि अमेरिका भारत और पाकिस्तान को आगे बढ़ने तथा मुद्दों के समाधान के वासते वार्ता करने के लिए प्रोत्साहित करना जारी रखेगा। उन्होंने दोनों पड़ोसी देशों के बीच सीमा पर तनाव को लेकर भी चिंता जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिंसा में हालिया वृद्धि को लेकर च‌िंता

pakistan will not start dialogue with India without kashmir

केरी ने कहा कि हम कामकाजी सीमा और नियंत्रण रेखा पर हिंसा में हालिया वृद्धि को लेकर बहुत अधिक चिंतित हैं। उन्होंने साथ ही कहा कि यह भारत और पाकिस्तान दोनों के लिए ही महत्वपूर्ण है कि वे अपने रिश्तों को आगे बढ़ाएं। अजीज ने दावा किया कि भारत सीमा पर बिना उकसावे के ही गोलीबारी में शामिल रहा है।

अमेरिका और पाकिस्तान ने अपनी वार्ता में भारत और पाकिस्तान के बीच के संबंधों पर भी चर्चा की। भारत ने पिछले वर्ष अगस्त में नई दिल्ली में पाकिस्तानी उच्चायुक्त अब्दुल बासित द्वारा कश्मीरी अलगाववादियों के साथ वार्ता किए जाने को लेकर दोनों देशों के बीच विदेश सचिव स्तरीय वार्ता को रद्द कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed