{"_id":"9f0384e973362340928e9e38b5bec607","slug":"pakistan-waving-in-srinagar-is-flags-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर में लहराए पाक, आईएस के झंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर में लहराए पाक, आईएस के झंडे
Updated Sat, 16 Jan 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
पुराने शहर में शुक्रवार को एक बार फिर पाकिस्तान और आतंकी संगठन आईएसआईएस के झंडे लहराए गए। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर भिड़ंत हुई।
विज्ञापन
पत्थरबाजी भी की गई, जिसमें करीब आधा दर्जन के घायल होने की खबर है। इसमें पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। प्रदर्शन की वजह से जनजीवन भी प्रभावित हुआ।
घटना श्रीनगर के पुराने शहर के नौहट्टा इलाके की है, जहां जामिया मस्जिद में जुमे की नमाज खत्म होने के बाद करीब एक दर्जन से अधिक नकाबपोश युवा सड़क पर उतर आए और पाकिस्तानी झंडों के साथ-साथ आतंकी संगठन आईएसआईएस के झंडे लहराने लगे।
विज्ञापन
Trending Videos
कई इलाकों में हालात तनावपूर्ण
प्रदर्शन का आह्वान अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी ने जेलों में बंद हुर्रियत नेताओं की रिहाई को लेकर दी गई थी। प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने आजादी के हक में नारेबाजी भी की।
जब प्रदर्शनकारियों ने रैली निकालनी चाही, तो पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी। इस पर प्रदर्शनकारियों द्वारा धक्का-मुक्की की गई। बाद में पुलिस पर पत्थर भी बरसाए। स्थिति को नियंत्रण से बाहर होते देख पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी दागे।
भिड़ंत काफी देर तक इलाके में जारी रही। प्रदर्शन के चलते इलाके में तनावपूर्ण हालात बन गए। इसकी वजह से इलाके की सभी दुकानें बंद हो गई। यहां तक कि इलाके से गुजरने वाला ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ। नौहट्टा के अलावा आसपास के इलाकों में स्थिति तनावपूर्ण रही।