{"_id":"b505ab0967eafb1ba89b9393946666a3","slug":"pakistan-was-misleading-world-community-over-kashmir-issue-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक प्रधानमंत्री की शांति कवायद खोखली: भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाक प्रधानमंत्री की शांति कवायद खोखली: भाजपा
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 02 Oct 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की भारत के साथ चार सूत्रीय शांति कवायद की पेशकश को प्रदेश भाजपा प्रवक्ता बलवीर राम रतन ने खोखली बयानबाजी करार देते हुए कहा कि पाक विश्व समुदाय को गुमराह कर रहा है।
विज्ञापन
पार्टी प्रवक्ता का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर कश्मीर का रोना रोकर पाकिस्तान विश्व समुदाय को यहां गुमराह कर रहा है। भारत विरोधी तत्वों अलगाववादी ताकतों के अलावा आतंकवादियों को भी लगातार प्रशिक्षण दे रहा है।
विज्ञापन
सीमा पर पाकिस्तान उकसावे की कार्रवाई भी करता रहता है और युद्ध विराम का भारी उल्लंघन हुआ है। उनका कहना है कि भारत हमेशा से पाकिस्तान की तरफ सहयोग और मैत्री का हाथ बढ़ाता रहा है लेकिन पाकिस्तान से हर बार उसे दुश्मनी मिली है।
विज्ञापन
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का संयुक्त राष्ट्र में संबोधन वास्तविक स्थिति से एक दम विपरीत है। पाक प्रधानमंत्री का कश्मीर से सेना हटाने की दलील भी अर्थहीन है। कश्मीर में पाक प्रशिक्षण प्राप्त आतंकवादियों से जनता की सुरक्षा करना देश का दायित्व है। जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है और पाकिस्तान इसमें हस्तक्षेप नहीं कर सकता।