फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   pakistan was concerned at flag meeting in poonch

पुंछ में हुई फ्लैग मीटिंग में चिंतित था पाकिस्तान

Tue, 22 Sep 2015 10:49 PM IST
Updated Tue, 22 Sep 2015 10:49 PM IST
विज्ञापन
pakistan was concerned at flag meeting in poonch

पिछले दो माह में लाइन आफ कंट्रोल (एलओसी) पर लगातार फायरिंग और भारी नुकसान से पाकिस्तान त्रस्त हो गया। यही कारण है कि लगभग एक साल के बाद वह ब्रिगेडियर स्तर की फ्लैग मीटिंग को तैयार हुआ।

विज्ञापन


16 कोर के जनरल आफिसर इन कमांड (जीओसी) आरआर निंभोरकर ने स्वीकार किया कि मीटिंग में पाकिस्तान चिंतित नजर आया। उनकी ओर काफी नुकसान हुआ है, इसलिए चिंता भी स्वाभाविक है।
विज्ञापन


पाक की ओर से लगातार सीजफायर का उल्लंघन करने का मुद्दा मीटिंग में उठाए जाने के संबंध में निंभोरकर ने कहा कि बैठक में मुख्य रूप से एलओसी पर शांति बनाने की बातचीत हुई। उन्होंने माना कि दोनों ओर एलओसी के करीबी तक सिविलियन रह रहे हैं और गोलाबारी में उन्हें नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक का मुख्य उद्देश्य यही था। दोनों ओर के नागरिकों को सुरक्षित रखना है। 2003 में हुए सीजफायर के समझौते के पालन को दोनों देश राजी हुए हैं।

पाकिस्तान कई बार वादाखिलाफी कर चुका है

pakistan was concerned at flag meeting in poonch

बैठक में दोनों ही देशों ने एलओसी पर शांति प्रक्रिया बहाल रखने का वादा दिया है। इससे पहले भी पाकिस्तान कई बार वादाखिलाफी कर चुका है। इस संबंध में जीओसी ने कहा कि जब भी कोई बातचीत होती है तो भरोसा करना पड़ता है।

यदि भरोसा टूटा तो पुराने हालात फिर बनेंगे। जीओसी निंभोरकर पाक के खिलाफ 1965 में मिली जीत की स्वर्ण जयंती पर आयोजित कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

अगले माह बर्फ पड़ने से पहले जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की संभावनाओं और एलओसी के पार जमा आतंकियों के संबंध में जीओसी ने कहा कि सेना किसी भी घुसपैठ को रोकने के लिए तैयार है।

उन्होंने माना कि एलओसी के उस पर लांचिंग पैड पर आतंकी गतिविधियां चल रही हैं। हाल ही में 15 कोर के इलाके से घुसपैठ हुई थी और आतंकियों को ढेर भी किया गया।

लेकिन उस पार आतंकियों की संख्या के कोई पुख्ता इनपुट नहीं है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान घुसपैठ के लिए सीजफायर का उल्लंघन करता रहा है, लेकिन उम्मीद है कि अब उसे अपने वादे पर कायम रहना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed