फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   pakistan voilates ceasefire in rspura sector of jammu and kashmir

पाकिस्तान ने सीमा पर फिर तोड़ा सीजफायर, आरएस पुरा सेक्टर में फायरिंग

Sun, 23 Oct 2016 11:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sun, 23 Oct 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
pakistan voilates ceasefire in rspura sector of jammu and kashmir
मोर्चा संभाले जवान - फोटो : File Photo
पाकिस्तान की ओर से सीमा पर नापाक हरकतें जारी हैं । हीरानगर में 7 पाकिस्तानी रेंजरों के ढेर होने के बाद से बौखलाया पाकिस्तान अब एक बार अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है । पाक की ओर से जम्मू-कश्मीर के आरएसपुरा सेक्टर में सीमा पार से फायरिंग की गई है । 
विज्ञापन


पाक की ओर से भारतीय सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन करते हुए फायरिंग की गई है जिसका बीएसएफ के जवानों द्वारा मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है । जानकारी के मुताबिक रविवार शाम को पाकिस्तान की ओर से आईबी पर फायरिंग हुई है । पाकिस्तान की फायरिंग में अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है । 
विज्ञापन


गौरतलब है कि शुक्रवार को भी पाकिस्तान की ओर से जम्मू-कश्मीर के कठुआ के पास हीरानगर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर फायरिंग के बाद घुसपैठ की कोशिश की गई थी । इस दौरान बीएसएफ ने अपनी जवाबी कार्रवाई में 7 पाकिस्तानी रेंजर्स को मार गिराया था । 
विज्ञापन
विज्ञापन

हीरानगर में पाक की फायरिंग में एक जवान हुआ था शहीद

pakistan voilates ceasefire in rspura sector of jammu and kashmir
शहीद जवान गुरनाम सिंह - फोटो : Amar Ujala
कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में बोबिया पोस्ट पर पाकिस्तान की ओर से फायरिंग की गई थी । पाक की इस फायरिंग के जवाब में बीएसएफ ने जवाबी कार्रवाई करते हुए 7 पाक रेंजर्स को मार गिराया था । इस दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच हुई फायरिंग में बीएसएफ के जवान गुरनाम सिंह घायल हुए थे । 

इस गोलीबारी में घायल हुए बीएसएफ जवान गुरनाम सिंह शनिवार देर रात शहीद हो गए थे। भलेश्वर मगोवाली (आरएस पुरा) निवासी गुरनाम का जीएमसी में उपचार चल रहा था। वे आईसीयू में थे, पर उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा था। गुरनाम की शहादत के बाद पूरे आरएसपुरा सेक्टर में मातम पसरा है । 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed