...तो इसलिए पाकिस्तानी सेना कर रही है संघर्षविराम का उल्लंघन, एक और नापाक हरकत का खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान लगातार जम्मू कश्मीर का माहौल खराब करने की नापाक कोशिशें कर रहा है। इसी को लेकर पाकिस्तानी सेना आए दिए संघर्षविराम का उल्लंघन कर आतंकियों को घुसपैठ कराने की कोशिश कर रही है। श्रीनगर में सोमवार को बीएसएफ कश्मीर रेंज के आईजी अजमल सिंह ने कहा कि पाकिस्तानी सेना और आईएसआई घाटी में किसी बड़े हमले की फिराक में हैं। उन्होने यह भी कहा कि पाकिस्तान की इन नापाक हरकतों से निपटने के लिए हम सक्षम हैं। सुरक्षाबलों के पास आतंकियों को ट्रेस करने की आधुनिक तकनीक हैं।
सिंह ने बताया कि लांचिंग पैड्स पर आतंकियों की संख्या की पुष्टि तो नहीं लेकिन इनपुट है कि सीमा पार जितने भी लांचिंग पैड्स हैं वहां काफी संख्या में आतंकी घुसपैठ के लिए तैयार बैठे हैं। आतंकियों को घुसपैठ कराने के लिए ही पाकिस्तानी सेना सीजफायर का उलंघन कर रही है।
आईजी के अनुसार पाकिस्तानी सेना और आईएसआई की हमेशा कोशिश रही है कि किसी भी तरह से आतंकियों को कश्मीर में घुसपैठ कराई जाए और आतंकी वारदातों को अंजाम दिया जाए। सिंह ने बताया कि बर्फबारी के दौरान सीमा पार से घुसपैठ की कोशिशें लगातार जारी हैं। लेकिन इन कोशिशों को नाकाम बनाने के लिए हमारे जवान तैयार हैं।
बीएसएफ कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी है और सीमा पर मुस्तैद भी- आईजी बीएसएफ
आईजी बीएसएफ ने बताया कि कश्मीर में बीएसएफ कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए भी तैनात है और सीमा पर भी मुस्तैद है। सिंह ने बताया कि सीमा पर जो सबसे बड़ी चुनौती रहती है वो है घुसपैठ की कोशिशों को नाकाम बनाना। उन्होंने कहा कि इन नापाक हरकतों को पाकिस्तानी सेना और आईएसआई अंजाम देती है। आईजीपी के अनुसार सीमा पार से संघर्षविराम की कोशिशें लगातार होती हैं। खास तौर पर जब बर्फबारी हो जाती है तब इन कोशिशों में और तेजी आ जाती है।