फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Pakistan violates ceasefire in Uri sector jammu kashmir

पाकिस्तान ने उड़ी सेक्टर में किया संघर्षविराम का उल्लंघन, सेना दे रही मुंहतोड़ जवाब

Sun, 07 Jun 2020 01:55 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 07 Jun 2020 01:55 PM IST
विज्ञापन
Pakistan violates ceasefire in Uri sector jammu kashmir
एलओसी - फोटो : अमर उजाला

पाकिस्तानी सेना अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रही है। आतंकियों को घुसपैठ कराने के लिए आए दिन संघर्षविराम का उल्लंघन कर रही है। इसी क्रम में पाकिस्तानी सेना ने आज यानी कि रविवार को उड़ी सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया। इस दौरान सीमा पार से भारी गोलाबारी की गई। पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का भारतीय सेना माकूल जवाब दे रही है।

विज्ञापन


उधर, भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) से सटे इलाकों में पाकिस्तान लगातार गोलाबारी कर रहा है। इससे सीमावर्ती गांवों के लोग दहशत में हैं। शनिवार को स्थिति का जायजा लेने के लिए डीसी ओपी भगत ने अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ हीरानगर के सीमावर्ती इलाकों का दौरा किया। उन्होंने बॉर्डर से सटे गावों के लोगों से बातचीत की और समस्याएं जानीं।
विज्ञापन


चक चंगा के लोगों ने डीसी को समस्या बताते कहा कि यहां बनाए बंकर सिर्फ नाम के हैं। शाम ढलने के बाद हम इनमें घुस तो जाते हैं, लेकिन जब तक सुबह नहीं होती खुद को असुरक्षित ही महसूस करते हैं। कई बार पाकिस्तान की ओर से दागी गई गोलियां बंकरों के भीतर पहुंच जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने कहा कि इस समस्या से छुटकारे के लिए कोई स्थायी समाधान ढूंढा जाए। हमें सीमा से पीछे हटकर किसी सुरक्षित स्थान पर रहने लायक जमीन दी जाए। लोगों ने मांग की कि पाकिस्तान को उसकी नापाक हरकतों का एक बार मुंहतोड़ जवाब दिया जाए, ताकि सीमा से सटे गांवों में लोग शांति से रह सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed