फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Pakistan violates Ceasefire In uri, Qasba and Kerni sectors in jammu kashmir

पाकिस्तान ने उड़ी और कस्बा-कीरनी सेक्टर में की गोलाबारी, तीन नागरिकों की मौत

Sun, 12 Apr 2020 06:34 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 12 Apr 2020 06:34 PM IST
विज्ञापन
Pakistan violates Ceasefire In uri, Qasba and Kerni sectors in jammu kashmir
पाकिस्तान द्वारा किए गए सीजफायर के बाद उठता धुंआ - फोटो : अमर उजाला

नीलम वैली में हुए भारी नुकसान से बौखलाए पाकिस्तान ने रविवार को एलओसी पर भारी गोलाबारी की। पुंछ तथा कुपवाड़ा जिले में हुई फायरिंग में एक बच्चा समेत तीन नागरिकों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गए। सेना ने भी करारा जवाब दिया है। इसमें पाकिस्तान को भारी नुकसान होने की खबर है। नीलम घाटी, डुडिनाल में पाकिस्तान की कई चौकियां तबाह हो गई हैं। कम से कम चार सैनिकों के मारे जाने तथा कुछ के घायल होने की खबर है। 

विज्ञापन

 
पाकिस्तान की ओर से कुपवाड़ा जिले के केरन, करनाह, टंगधार, उड़ी में सेना की अग्रिम चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर गोलाबारी की। इसमें तुमना गांव के बशीर अहमद का आठ साल का बेटा जियान अहमद, चौकीबल का युवक जावेद अहमद खान (18) और चौकीबल की ही युवती शमीमा बेगम (36) की मौत हो गई। पाकिस्तान की ओर से रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर भारी गोलाबारी की गई। हाजीतारा, धानी गांव में पहले गोलाबारी हुई। इसके बाद मंजगाम, मालिकपोरा, टीसीपी, हफरदा, क्रालपोरा, तुमना, हाचीमार्ग चौकीबल आदि इलाकों में भी गोलाबारी शुरू हो गई।  
विज्ञापन


वहीं, पाकिस्तान की ओर से पुंछ में लगातार सातवें दिन भी गोलाबारी की गई। इसमें एक घायल हो गया। पाकिस्तान की ओर से पुंछ में बालाकोट से लेकर शाहपुर तक लगभग 100 किलोमीटर के दायरे में सीजफायर का उल्लंघन किया गया। कस्बा, कीरनी के साथ ही शाहपुर व गुलपुर सेक्टर में भी गोले दागे गए। इसमें कस्बा सेक्टर में मोहम्मद शौकत (28) छर्रे लगने से घायल हो गया। एक महिला सलीमा बी शनिवार की रात घायल हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान ने चंदवां में की गोलाबारी, दो मवेशी जख्मी
हीरानगर (कठुआ)। एक तरफ पूरी दुनिया कोरोना वायरस से जूझ रही है, वहीं इससे बेपरवाह पाकिस्तान भारत-पाक सीमा पर अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा। शनिवार रात को भी करीब साढ़े नौ बजे से रविवार तड़के साढ़े चार बजे तक पाकिस्तानी सेना ने पप्पू चेक पोस्ट से भारत की चंदवां पोस्ट और रिहायशी इलाकों में गोलाबारी की। इसमें चक्क चंगा के हरबंस लाल और रमेश चंद के दो मवेशी जख्मी हो गए। खेतों में गोले गिरने से गेहूं की फसल को भी नुकसान पहुंचा है। हालांकि बीएसएफ ने पाकिस्तान को इस हरकत का करारा जवाब दिया। सीमा पर सुरक्षा बांध के काम को बाधित करने के लिए पाकिस्तान बीते कई दिन से गोलाबारी कर रहा है। 22 मार्च को भी पाकिस्तान ने रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया, जिससे मनियारी गांव के कई घरों को नुकसान पहुंचा और मवेशी भी मारे गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed