फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Pakistan violates Ceasefire in Shahpur Kirni and Qasba sectors in Poonch

पाकिस्तान ने कसबा, कीरनी और शाहपुर में दागे मोर्टार, कुछ मकानों को पहुंचा नुकसान

Thu, 05 Nov 2020 06:26 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुंछ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुंछ Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 05 Nov 2020 06:26 PM IST
विज्ञापन
Pakistan violates Ceasefire in Shahpur Kirni and Qasba sectors in Poonch
पाकिस्तान ने किया संघर्षविराम का उल्लंघन - फोटो : अमर उजाला

पाकिस्तानी सेना अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर अकारण गोलाबारी से बाज नहीं आ रही है। वीरवार की शाम पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले के कसबा, कीरनी और शाहपुर सेक्टर में अग्रिम चौकियों के साथ रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर गोलाबारी की। सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया है। कुछ मकानों को नुकसान पहुंचने की सूचना है। 

विज्ञापन


सैन्य प्रवक्ता के अनुसार, पाकिस्तानी सेना ने वीरवार शाम साढ़े पांच कसबा, कीरनी और शाहपुर सेक्टर में बिना किसी उकसावे के अग्रिम चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए मोर्टार शेल दागने शुरू कर दिए। इन मोर्टार शेल से कुछ घरों की दीवारों और छतों को नुकसान पहुंचने की सूचना है। पाकिस्तानी की ओर से लगातार गोलाबारी की जा रही है, जिसके कारण कास्बा, किरनी और शाहपुर सेक्टर के लोगों में दहशत का माहौल है। 
विज्ञापन


हीरानगर में आईबी पर पाकिस्तान ने पांच घंटे दागे गोले
अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर पाकिस्तान लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन से बाज नहीं आ रहा है। बुधवार और वीरवार की दरमियानी रात को भी पाकिस्तान ने करीब पांच घंटे गोलाबारी कर बीएसएफ की चौकियों और रिहायशी इलाकों को भी निशाना बनाया। हालांकि, इसमें किसी तरह के नुकसान की  सूचना नहीं है। सीमा सुरक्षा बल ने भी गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार की रात जैसे ही सीमा पर चल रहे सुरक्षा बांध के निर्माण का काम शुरू हुआ, पाकिस्तान की 25 चिनाब रेंजर्स ने पप्पू चक पोस्ट से रात दस बजे गोलाबारी  शुरू कर दी। गोलाबारी रात तीन बजे तक रुक-रुक कर जारी रही। इस दौरान बीएसएफ की मनियारी पोस्ट और उसके साथ लगते रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed