फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   pakistan violates ceasefire in samba

पाक ने सांबा सेक्टर में फिर तोड़ा सीजफायर

Fri, 21 Aug 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सांबा
ब्यूरो/अमर उजाला, सांबा Updated Fri, 21 Aug 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
pakistan violates ceasefire in samba

एक बार फिर से पाक रेजरों ने सीमावर्ती गांव चलेयारी में गोलीबारी कर सीजफायर का उल्लंघन किया है। इस गोलाबारी में जानी नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

विज्ञापन


रक्षा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार रात करीब 12 बजे पाकिस्तानी रेजरों ने हाफिज सईद पोस्ट से भारतीय सीमा सुरक्षा बल की चलेयारी पोस्ट को निशाना बनाकर गोलीबारी की।
विज्ञापन


बीएसएफ के जवानों ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। इस गोलाबारी में किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है। सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान की तरफ से सांबा सेक्टर में आतंकियों की घुसपैठ करवाने के इरादे से गोलीबारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि बीएसएफ की ओर से सीमा को पूरी तरह से सील कर दिया गया है और सीमा की निगरानी के लिए अतिरिक्त जवानों को भी तैनात कर दिया गया है। इसलिए पाकिस्तान कभी भी अपने इरादों में कामयाब नहीं हो पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed