फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   pakistan violates ceasefire in poonch sector

पाक सेना ने कृष्णा घाटी में तोड़ा सीजफायर

Fri, 04 Sep 2015 10:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 04 Sep 2015 10:10 AM IST
विज्ञापन
pakistan violates ceasefire in poonch sector

एक बार फिर पाकिस्तानी सैनिकों ने जिले की मेंढर तहसील के कृष्णा घाटी क्षेत्र में गोलाबारी कर सीजफायर तोड़ा। पाक सैनिकों ने भारतीय सेना की अग्रिम चौकियों को निशाना बनाकर करीब डेढ़ घंटे तक फायरिंग की।

विज्ञापन


भारतीय सेना ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। गोलाबारी में किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। सैन्य प्रवक्ता ने बताया कि बुधवार देर रात करीब 10:20 बजे से जिले के कृष्णा घाटी क्षेत्र में नियंत्रण रेखा के उस पार तैनात पाक सेना की 651 मुजाहीदीन ने अचानक अपनी अग्रिम चौकियों से भारतीय सेना की 22 सिख रेजीमेंट की तीन अग्रिम चौकियों को निशाना बनाया।
विज्ञापन


रेंजरों ने यूनिवर्सल मशीन गनों (यूएमजी) से गोलीबारी शुरू कर दी। भारतीय सेना ने भी जवाबी गोलीबारी शुरू कर दी। इसके चलते करीब डेढ़ घंटे बाद पाक सेना की गोलीबारी थम गई। गौरतलब है कि जिले में इस महीने पाक सेना की गोलीबारी की यह पहली घटना है। बीते महीने पाकिस्तान की ओर से यहां भीषण गोलाबारी की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed