{"_id":"8d77ad78adca8cc3ca56936b9ff9185d","slug":"pakistan-violates-ceasefire-in-poonch-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान ने रिहायशी इलाकों में की गोलाबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान ने रिहायशी इलाकों में की गोलाबारी
ब्यूरो/अमर उजाला, पुंछ
Updated Fri, 14 Aug 2015 10:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तानी सेना ने वीरवार को फिर सीजफायर तोड़ा। बालाकोट, हमीरपुर तथा पलावालां सेक्टर में भारतीय चौकियों को निशाना बनाने के साथ ही रिहायशी इलाकों में भी गोलाबारी की। हालांकि, इसमें कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन कई मकानों को क्षति पहुंची है।
विज्ञापन
बालाकोट और हमीरपुर सेक्टर में बुधवार रात सवा दस बजे भारतीय चौकियों को निशाना बनाते हुए पाकिस्तान ने गोलाबारी की। भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई से रात साढ़े बारह बजे गोलाबारी बंद हो गई।
विज्ञापन
इसके बाद वीरवार सुबह सवा चार बजे फिर सीमा पार से गोलाबारी शुरू हो गई। इस दौरान बालाकोट सेक्टर में तैनात भारतीय सेना के जवानों ने चार लोगों को घुसपैठ करते देखा जिस पर उन्होंने गोलीबारी की। इस पर वे पाक सीमा की ओर भाग निकले।
विज्ञापन
यह गोलाबारी सुबह पांच बजे तक जारी रही। इसके बाद बालाकोट सेक्टर में शाम पौने सात बजे फिर युद्ध विराम का उल्लंघन करते हुए गोलाबारी की गई। देर रात खबर लिखे जाने तक पाकिस्तानी पोस्ट तोप गगडि़यां, एलबी डोरियां से गोलाबारी जारी थी।
भारतीय पोस्ट पंजनी और एमएस टेकरी से भारतीय जवानों की ओर से जवाबी कार्रवाई की जा रही थी। 51 मोर्टार व मशीनगन का इस्तेमाल पाकिस्तानी सेना कर रही है। दूसरी ओर साब्जियां सेक्टर में दिन भर शांति रही।
उधर, पलांवाला सेक्टर के छन्नी दिवानू क्षेत्र में बुधवार की देर रात पाकिस्तानी रेंजरों ने सीजफायर का उल्लंघन करते हुए फायरिंग की। सीमा पार से यह नापाक हरकत रात करीब 12 बजे शुरू हुई, जो एक बजे तक हुई।
इस दौरान पाक की 649 मुजाहिद रेजिमेंट ने भारत की राजधर पोस्ट के पास फायर किए। कुछ घंटे की शांति के बाद रेंजरों ने दोबारा सुबह करीब चार बजे फिर से फायर शुरू कर दी, जो साढ़े पांच बजे तक जारी रही।