फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   pakistan violates ceasefire in poonch

पाक ने फिर की गोलाबारी, जवान घायल

Thu, 11 Jun 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 11 Jun 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
pakistan violates ceasefire in poonch

पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा। वीरवार को एक बार फिर पाकिस्तानी सेना ने सीजफायर तोड़ा। पाकिस्तान की ओर से जिले के साब्जियां सेक्टर में भारतीय सेना की अग्रिम चौकियों को निशाना बनाते हुए भारी गोलाबारी की गई। इसमें गोरखा रेजीमेंट का राइफलमैन मान बहादुर (मूल निवासी नेपाल) घायल हो गया। भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह करीब 9:30 बजे जिले की मंडी तहसील के साब्जियां क्षेत्र में तैनात भारतीय सेना की गोरखा रेजीमेंट के जवानों ने उस पार से करीब पांच आतंकियों के एक दल को घुसपैठ की कोशिश करते देखा।
विज्ञापन


इससे पहले कि भारतीय सेना कुछ कार्रवाई करती नियंत्रण रेखा के उस पार तैनात पाक सेना की 649 मुजाहिदीन रेजीमेंट ने अपनी अग्रिम चौकियों कोबरा 1, कोबरा 2, एनपीपी आदि से गोरखा रेजीमेंट की चौकियों एफडीएल 8412 और पीटी 9029 को निशाना बनाकर 51 एमएम मोर्टारों की गोलाबारी शुरू कर दी। भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगभग दो घंटे बाद सुबह 11:35 बजे पाक सेना की गोलाबारी बंद हो गई। इस दौरान घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकियों का दल वापस पीओके  भागने में सफल रहा। एक हफ्ता पहले इसी क्षेत्र में पाक सेना ने गोलाबारी की आड़ में घुसपैठ करवाने की कोशिश की थी। भारतीय सेना ने तीन घुसपैठियों को मार गिराया था।

10 और 15 मई : अरनिया सेक्टर के टेंटगार्ड पोस्ट पर
17 मई : आईबी पर रामगढ़ सेक्टर में  
01 जून : पुंछ सेक्टर के मनकोट मेंदो चौकियों पर
01 जून : आईबी पर हीरानगर सेक्टर में
01 जून : आईबी से एलओसी तक चार बार गोलाबारी, बीएसएफ जवान घायल
02 जून : पुंछ के साब्जियां में सीजफायर तोड़ा
06 जून : आईबी पर हीरानगर सेक्टर में
07 व 09 जून : पुंछ सेक्टर के मंजाकोट एवं बालाकोट में

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed