{"_id":"5bb61afa867a55292f59011a","slug":"pakistan-violates-ceasefire-in-poonch-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, भारतीय सेना ने भी दिया मुंहतोड़ जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, भारतीय सेना ने भी दिया मुंहतोड़ जवाब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 04 Oct 2018 07:21 PM IST
विज्ञापन
jammu & kashmir
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा। वह लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। पाकिस्तान ने पुंछ जिले के आटे क्षेत्र में फिर उल्लंघन किया है। इस पर भारतीय सेना ने चीता, सासुर और नोएल पोस्ट से जवाबी फायर किया। जानकारी के अनुसार दोनों तरफ से छोटे हथियारों का इस्तेमाल किया गया।
विज्ञापन
बता दें कि जम्मू-कश्मीर में इस साल जुलाई महीने तक पाकिस्तान ने 1435 बार सीजफायर का उल्लंघन किया। सीमा और एलओसी पर हुई इन घटनाओं में कुल 52 लोगों की मौत हुई है, जबकि 232 घायल हुए हैं। यह जानकारी एक आरटीआई के जवाब में केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से दी गई है।
विज्ञापन
आरटीआई में बताया गया कि बीते साल यानी 2017 में 860 बार एलओसी पर फायरिंग हुई थी जिसमें 12 आम नागरिकों की मौत हुई थी। साथ ही 15 सैन्यकर्मी और 4 बीएसएफ जवान शहीद हुए थे। साल 2016 में 439 बार सीजफायर का उल्लंघन हुआ है जिसमें 13 आम नागरिकों की मौत हुई और सेना और बीएसएफ के कुल 13 जवान शहीद हुए।
विज्ञापन