फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Pakistan violates ceasefire in Nowshera jammu kashmir, Indian Army is retaliating befittingly

पाकिस्तान की नापाक हरकतें जारी, नौशेरा में किया संघर्षविराम का उल्लंघन, सेना की जवाबी कार्रवाई जारी

Fri, 19 Jun 2020 11:50 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 19 Jun 2020 11:50 AM IST
विज्ञापन
Pakistan violates ceasefire in Nowshera jammu kashmir, Indian Army is retaliating befittingly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। आए दिन संघर्षविराम का उल्लंघन कर आतंकियों को घुसपैठ कराने की फिराक में जुटा है। इसी क्रम में पाकिस्तानी सेना ने राजोरी जिले के नौशेरा सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया। इस दौरान सीमा पार से छोटे और बड़े हथियारों से गोलाबारी की गई। पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का भारतीय सेना माकूल जवाब दे रही है।

विज्ञापन


बता दें कि लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर पैदा हुए तनाव का फायदा उठाकर पाकिस्तान कश्मीर में हिंसा फैलाने की साजिश रच रहा है। वह बड़े स्तर पर आतंकियों की घुसपैठ कराने की कोशिश में है। ताकि आतंकी कश्मीर में हिंसा की साजिश को अंजाम दे सकें। वह कश्मीर के अलावा अन्य जगहों पर भी ऐसा करना चाहते हैं।
विज्ञापन


उधर, पाकिस्तान की तरफ से बुधवार देर रात की गई गोलाबारी से सीमावर्ती क्षेत्रों के गां गाई उपन्यास, कलासरा और नाह के जंगलों में आग लग गई। इससे वन संपदा को नुकसान हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार रात से लगी आग का दायरा गुरुवार को काफी बढ़ गया है। सुंदरबनी के बाखर और बलशामा के जंगलों में भी गुरुवार सुबह  आग लग गई। वन विभाग के कर्मचारी आग बुझाने में लगे हुए हैं लेकिन गर्मी के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed