{"_id":"597211674f1c1bd8758b4855","slug":"pakistan-violates-ceasefire-in-naugam-and-keran-sectors-of-loc","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर: नौगाम-केरन सेक्टरों में पाक ने की फायरिंग, सेना के जवानों ने दिया माकूल जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर: नौगाम-केरन सेक्टरों में पाक ने की फायरिंग, सेना के जवानों ने दिया माकूल जवाब
अमृतपाल सिंह बाली/श्रेयांश त्रिपाठी.अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Fri, 21 Jul 2017 08:06 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के नौगाम और केरन सेक्टर में सेना की चौकियों को निशाना बनाते हुए पाकिस्तान ने गोलाबारी की। इसमें किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है। भारतीय सेना ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। कुपवाड़ा जिले के नौगाम सेक्टर में पाकिस्तानी सेना द्वारा शुक्रवार की सुबह करीब 8 बजे एलओसी पार से भारतीय चौकियों को निशाना बनाया गया।
विज्ञापन
पहले छोटे हथियारों से फायरिंग की गई। बाद में मोर्टार दागे गए। यहां लगभग चार घंटे तक दोनों ओर से गोलाबारी होती रही। इसी जिले के केरन सेक्टर के जमगुंड इलाके में वीरवार देर रात को पाकिस्तानी सेना द्वारा भारतीय चौकियों को निशाना बनाया गया। कुछ देर बाद फायरिंग थम गई, लेकिन शुक्रवार सुबह एक बार फिर पाकिस्तान की ओर से भारतीय चौकियों को निशाना बनाया गया।
विज्ञापन
श्रीनगर में तैनात सेना की 15वीं कोर के प्रवक्ता कर्नल आरके पांडे ने बताया कि केरन और नौगाम में लगातार पाकिस्तानी सेना रुक रुक कर भारतीय चौकियों को निशाना बना रही है, लेकिन इसका मुंहतोड़ जवाब दिया गया। गौरतलब है कि पाकिस्तानी सेना द्वारा उत्तरी कश्मीर में लगातार पिछले कुछ दिनों से एलओसी पर भारतीय सेना की चौकियों को निशाना बनाया जा रहा है। इससे पहले भी नौगाम सेक्टर में 18 और 19 जुलाई को पाकिस्तान द्वारा सीजफायर का उल्लंघन किया गया था, जिसमें एक जवान शहीद हो गया था।
विज्ञापन