{"_id":"e60c16fc471b0558f4b9431665199a10","slug":"pakistan-violates-ceasefire-in-balakot-area-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालाकोट में पाक सैनिकों ने फिर दागे मोर्टार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालाकोट में पाक सैनिकों ने फिर दागे मोर्टार
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 17 Sep 2015 10:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालाकोट सेक्टर में पाक सैनिकों ने वीरवार शाम पौने सात बजे फिर सीजफायर का उल्लंघन करते हुए मोर्टार दागना शुरू कर दिया। इसके बाद भारतीय सैनिकों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया।
विज्ञापन
इसके पहले बुधवार रात नौ बजे से वीरवार सुबह चार बजे तक बालाकोट सेक्टर की अग्रिम चौकियों पर पाकिस्तानी सेना द्वारा गोलाबारी तथा फायरिंग कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। इस गोलाबारी तथा फायरिंग का भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए मुंहतोड़ जवाब दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बुधवार की रात नौ बजे से पाकिस्तानी सेना ने अचानक बालाकोट की अग्रिम चौकियों पर फायरिंग शुरू कर दी और मोर्टार शेल का भी प्रयोग किया गया। इसका जवाब भारतीय सेना ने भी दिया।
विज्ञापन
यह संघर्ष विराम उल्लंघन पाकिस्तानी सेना ने किया जो कि वीरवार सुबह चार बजे तक चार बजे तक जारी रहा। इसमें भारतीय सेना का कोई नुकसान नहीं हुआ। पिछले तीन दिनों से पाकिस्तानी सेना मेंढर की अग्रिम चौकियों को निशाना बना रही है।
इस फायरिंग के पीछे आतंकियों को भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ कराने का प्रयास का अनुमान लगाया जा रहा है जिसको लगातार भारतीय सैनिक विफल कर रहे हैं तथा काफी चौकसी बरत रहे हैं।