फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   pakistan violates ceasefire along LoC in poonch

पाक की 'नापाक' हरकत, फिर किया सीजफायर का उल्लंघन

Tue, 05 Aug 2014 05:53 PM IST
Updated Tue, 05 Aug 2014 05:53 PM IST
विज्ञापन
pakistan violates ceasefire along LoC in poonch

पाकिस्तान सेना ने मंगलवार को फिर से सीजफायर का उल्लंघन करते हुए फायरिंग की। पाक सेना ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा से सटी "शाहपुर कीरनी" चौकियों पर गोलीबारी की।

विज्ञापन


पाकिस्तानी सेना की ओर से छोटे और स्वचालित हथियारों से भारतीय चौकियों पर गोलीबारी की। इस गोलीबारी के जवाब भारतीय सेना की ओर से फायरिंग की गई।

अगस्त महीने में पाकिस्तान की ओर से संघर्ष विराम उल्लंघन की  पहली घटना है। सेना के मुताबिक पाकिस्तानी सेना ने मंगलवार को सुबह 11.30 बजे से शुरु हुई थी।

विज्ञापन

641 मुजाहिदीन रेजिमैंट ने युद्धविराम क‌िया उल्लंघन

pakistan violates ceasefire along LoC in poonch

भारत और पाक के बीच लगभग 3घंटे 30 मिनट तक गोलीबारी तक जारी रही। इस गोलाबारी में भारतीय क्षेत्र में किसी प्रकार का कोई नुकसान होने का समाचार प्राप्त नहीं हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दोपहर करीब 11.25 बजे शाहपुर कीरनी सैक्टर में नियंत्रण रेखा के उस पार तैनात पाक सेना ने की 641 मुजाहिदीन रेजिमैंट ने युद्धविराम का उल्लंघन क‌िया।

पाक‌िस्तान ने अपनी चोकियों ,जुडवां द्रख्त,एन पी और एन पी 1 से भारतीय सेना की अग्रिम चौकियों शेर,शक्ति,एन पी पी और डोडा को निशाना बनाते हुए यूनिवर्सल मशीन गनों और मोर्टारों से गोलाबारी शुरू कर दी।

ग्रामीण क्षेत्रों में दिन भर रहा आतंक

pakistan violates ceasefire along LoC in poonch

इस बीच पाक सेना की इस नापाक हरकत को देखते हुए भारतीय सेना ने जवानों ने भी तुरन्त जवाबी कारवाही शुरू कर दी। जिसके चलते करीब 2.00 बजे पाक सेना की तरफ से की जा रही गोलाबारी थम गई।

गौरतलब है कि पाक सेना की इन नापाक हरकतों के पीछे उसके मंसूबे उस पार डेरा डाले आतंकियों को भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ कराना है।

उधर इस गोलाबारी से नियंत्रण रेखा से सटे ग्रामीण क्षेत्रों में दिन भर आतंक का वातावर्ण बना रहा मारे डर के लोग घरों में घुसे रहे है।

अप्रैल से लेकर अब तक पाकिस्तान द्वारा कई बार नियंत्रण रेखा और जम्मू की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर युद्धविराम का उल्लंघन किया गया है जिसमें जुलाई में 8, जून में 5 और अप्रैल-मई में 19 बार किया गया उल्लंघन शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed