{"_id":"59f448d9419b168841e8e7be402ed2a9","slug":"pakistan-violates-ceasefire-along-loc-in-poonch-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान ने मेंढर और बालाकोट में फिर दागे मोर्टार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान ने मेंढर और बालाकोट में फिर दागे मोर्टार
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 19 Aug 2015 07:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंद घंटों की खामोशी के बाद एक बार फिर बुधवार को पाक सेना ने युद्ध विराम का उल्लंघन किया। जिले की मेंढर तहसील के मेंढर और बालाकोट में दिन दहाडे़ भारतीय सेना की चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना बना कर पाक सेना द्वारा मोर्टार दागे गए।
विज्ञापन
यह गोलाबारी रात में खबर लिखे जाने तक जारी रही। इस गोलाबारी में कहीं से भी किसी प्रकार का कोई नुकसान की सूचना नहीं है। अलबत्ता गोलाबारी प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोग रात -दिन दहशत में आ गए हैं। नियंत्रण रेखा पर बसे ग्रामीणों के घरों के साथ साथ उनकी खेतों में खड़ी फसलें भी पाक सेना की नापाक हरकतों से तबाह हो रही हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि मंगलवार दोपहर को पाक सेना ने दोपहर डेढ़ बजे बालाकोट में गोलाबारी शुरू की थी जो कि देर रात ढाई बजे तक जारी रही। ढाई बजे बंद हुई पाक सेना की गोलाबारी बुधवार दोपहर बाद करीब डेढ़ बजे एक बार फिर शुरू हो गई।
विज्ञापन
जिसमें पाक सेना ने बालाकोट और मेंढर सेक्टर के डेरी, डिब्बासी, बसूनी, धराटी, पंजनी, पंजनी नाला और कांगागली आदि क्षेत्रों को निशाना बनाते हुए मोर्टार दागने शुरू कर दिए। पाक सेना की यह गोलाबारी देर रात तक रुक-रुक कर जारी थी जिसका जवाब भारतीय सेना द्वारा भी उसी प्रकार दिया जा रहा है।