पाक की 'नापाक' हरकत, फिर किया सीजफायर का उल्लंघन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान सेना ने मंगलवार को फिर से सीजफायर का उल्लंघन करते हुए फायरिंग की। पाक सेना ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा से सटी "शाहपुर कीरनी" चौकियों पर गोलीबारी की।
पाकिस्तानी सेना की ओर से छोटे और स्वचालित हथियारों से भारतीय चौकियों पर गोलीबारी की। इस गोलीबारी के जवाब भारतीय सेना की ओर से फायरिंग की गई।
अगस्त महीने में पाकिस्तान की ओर से संघर्ष विराम उल्लंघन की पहली घटना है। सेना के मुताबिक पाकिस्तानी सेना ने मंगलवार को सुबह 11.30 बजे से शुरु हुई थी।
641 मुजाहिदीन रेजिमैंट ने युद्धविराम किया उल्लंघन
भारत और पाक के बीच लगभग 3घंटे 30 मिनट तक गोलीबारी तक जारी रही। इस गोलाबारी में भारतीय क्षेत्र में किसी प्रकार का कोई नुकसान होने का समाचार प्राप्त नहीं हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दोपहर करीब 11.25 बजे शाहपुर कीरनी सैक्टर में नियंत्रण रेखा के उस पार तैनात पाक सेना ने की 641 मुजाहिदीन रेजिमैंट ने युद्धविराम का उल्लंघन किया।
पाकिस्तान ने अपनी चोकियों ,जुडवां द्रख्त,एन पी और एन पी 1 से भारतीय सेना की अग्रिम चौकियों शेर,शक्ति,एन पी पी और डोडा को निशाना बनाते हुए यूनिवर्सल मशीन गनों और मोर्टारों से गोलाबारी शुरू कर दी।
ग्रामीण क्षेत्रों में दिन भर रहा आतंक
इस बीच पाक सेना की इस नापाक हरकत को देखते हुए भारतीय सेना ने जवानों ने भी तुरन्त जवाबी कारवाही शुरू कर दी। जिसके चलते करीब 2.00 बजे पाक सेना की तरफ से की जा रही गोलाबारी थम गई।
गौरतलब है कि पाक सेना की इन नापाक हरकतों के पीछे उसके मंसूबे उस पार डेरा डाले आतंकियों को भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ कराना है।
उधर इस गोलाबारी से नियंत्रण रेखा से सटे ग्रामीण क्षेत्रों में दिन भर आतंक का वातावर्ण बना रहा मारे डर के लोग घरों में घुसे रहे है।
अप्रैल से लेकर अब तक पाकिस्तान द्वारा कई बार नियंत्रण रेखा और जम्मू की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर युद्धविराम का उल्लंघन किया गया है जिसमें जुलाई में 8, जून में 5 और अप्रैल-मई में 19 बार किया गया उल्लंघन शामिल है।