{"_id":"2d5c12eb49bbe938b137da6486c2c56e","slug":"pakistan-violates-ceasefire-again-in-poonch-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक मे 5 दिन में सातवीं बार किया सीजफायर का उल्लंघन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाक मे 5 दिन में सातवीं बार किया सीजफायर का उल्लंघन
एजेंसी/जम्मू
Updated Mon, 20 Jul 2015 07:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान ने एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन करते हुए जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास कई भारतीय चौकियों को निशाना बनाया।
विज्ञापन
सेना के एक प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तान सैन्य बलों ने रविवार रात 10 बजकर 45 मिनट पर पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास कई चौकियों पर छोटे हथियारों से हमला किया। इसके बाद भारतीय सैन्य बलों ने जवाबी कार्रवाई की और रात साढ़े 11 बजे तक दोनों ओर से गोलीबारी होती रही।
विज्ञापन
इस दौरान भारतीय सीमा में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पाकिस्तानी सैन्य बलों ने 15 जुलाई के बाद से सातवीं बार सीजफायर तोड़ा किया है।
अभी तक सीमा पार से हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति मारा गया है और 16 अन्य लोग घायल हुए हैं। पाकिस्तासी सेना ने जुलाई में 11 बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया है।
विज्ञापन
पाकिस्तान सैन्य बलों ने गत शनिवार को भी राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर और पुंछ के दो गांवों में कई भारतीय ठिकानों को निशाना बनाया था, जिसमें पांच नागरिक घायल हो गए थे।