{"_id":"ab3345adb402cca7bbd40e1250c28c4d","slug":"pakistan-violates-ceasefire-again-in-poonch-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान ने पुंछ में की गोलीबारी, 1 जवान जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान ने पुंछ में की गोलीबारी, 1 जवान जख्मी
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 05 Sep 2015 12:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुछ दिनों की खामोशी के बाद पाकिस्तान की बंदूकों ने एक बार फिर से गरजना शुरु कर दिया है। पिछले 24 घंटे में पाकिस्तान की ओर से सीमा और एलओसी पर दो बार सीजफायर का उल्लघंन किया गया है।
विज्ञापन
पाकिस्तानी रेंजरों ने जम्मू में एलओसी के पास भारत की ओर गोलीबार की, जिसमें सेना का एक जवान घायल हो गया।
पाकिस्तान ने शनिवार सुबह 7.45 बजे पुंछ के हमीरपुर सेक्टर के रिहायशी इलाके पर फायरिंग शुरू कर दी। भारतीय सेना ने भी पाक की इस कार्यवाई का मुंहतोड़ जवाब दिया। इस दौरान एक जवान के घायल हो गया।
विज्ञापन
आरएस पुरा में वीरवार की रात करीब 2:10 बजे पर पाकिस्तान की ओर से बीएसएफ की ट्यूबवेल नंबर पांच की पोस्ट पर तीन बजे तक रुक रुक कर फायरिंग की गई।
वीरवार देर शाम को अब्दुल्लियां, लाईया, चंदू चक्क के ग्रामीणों को भी प्रशासन ने सुरक्षित स्थानों पर जाने या फिर घरों में सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी थी।
विज्ञापन
उधर, एलओसी से सटे पुंछ जिले की मेंढर में वीरवार देर रात करीब 11:30 बजे भिंबरगली सेक्टर में तैनात भारतीय सेना की 15 बिहार रेजीमेंट की अग्रिम चौकियों को निशाना बनाते हुए पाक सेना ने मशीनगनों से गोलीबारी शुरू कर दी। भारतीय सेना ने भी जोरदार जवाब दिया। करीब 15 मिनट बाद पाक सेना की बंदूकें शांत हो गईं।