{"_id":"6d8ab2c173d916d6894fe532b2b883b3","slug":"pakistan-violates-ceasefire-again-along-loc-in-poonch-sector-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद के मौके पर भी बाज नहीं आया पाक, एलओसी पर की फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद के मौके पर भी बाज नहीं आया पाक, एलओसी पर की फायरिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, पुंछ
Updated Sat, 18 Jul 2015 08:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईद पर भी पाकिस्तान की नापाक हरकतें जारी रहीं। शनिवार को एलओसी पर नौशेरा और पुंछ इलाके की कई पोस्टों पर भारी गोलाबारी की गई। रिहायशी इलाकों को भी निशाना बनाया गया है। इसमें पांच ग्रामीण घायल हुए हैं। भारत की ओर से भी करारा जवाब दिया गया।
विज्ञापन
पाकिस्तान ने एक बार फिर युद्ध विराम का उल्लंघन करते हुए नौशेरा और पुंछ इलाकों के कई पोस्ट पर फायरिंग की गई। हालांकि नौशेरा इलाके में कोई घायल नहीं है। लेकिन पुंछ के शाहपुर, कीरनी और कसबा गांवों के लोग पाकिस्तानी गोलाबारी की चपेट में आकर पांच ग्रामीण घायल हो गए।
विज्ञापन
इस गोलाबारी में कीरनी के दो ग्रामीण तथा कसबा गांव के तीन ग्रामीण घायल हुए हैं जिन्हें पुंछ के सुखदेव सिंह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुंछ सीमावर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में शनिवार दोपहर बारह बजे के बाद पाक की ओर से फायरिंग शुरू की गई जो शाम तक जारी रही।
विज्ञापन
दूसरी ओर, नौशेरा ब्रिगेड की कलाल बटालियन में भारतीय सेना की पोखड़ा और कुंदरा पोस्ट पर शुक्रवार की रात साढ़े नौ बजे से लेकर रात बारह बजे तक पाकिस्तान की पोस्ट रतियाला, न्यू नाली व न्यू बंकर से करीब 150 से लेकर 160 के बीच छोटे हथियारों से फायरिंग की गई।
इस में सेना को कोई नुकसान नहीं हुआ है। सूत्रों की माने तो ईद की वजह से भारतीय सेना ने संयम बरतते हुए फायरिंग की जिसमें किसी को कोई भी नुकसान नहीं हुआ।