फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Pakistan violated ceasefire in MENDHAR district POONCH Jammu Kashmir, Jammu Kashmir latest news

जम्मू-कश्मीरः बौखलाए पाकिस्तान ने की फिर नापाक हरकत, मेंढर सेक्टर में किया संघर्षविराम का उल्लंघन

Thu, 29 Aug 2019 12:13 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 29 Aug 2019 12:13 PM IST
विज्ञापन
Pakistan violated ceasefire in MENDHAR district POONCH Jammu Kashmir, Jammu Kashmir latest news
भारतीय सेना

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर रोजाना नापाक हरकतें कर रहा है। गुरुवार को पाकिस्तानी सेना ने एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर में पाक सेना ने मोर्टार दागे साथ ही गोलाबारी की। भारतीय सेना पाक की इस नापाक हरकत का जवाब दे रही है। बता दें कि पाक सेना आतंकियों को घुसपैठ कराने के लिए लगातार इस तरह की हरकतें कर रही है।

विज्ञापन


इससे पहले बुधवार को पाकिस्तान ने नौशेरा सेक्टर में लगभग सवा दो घंटे तक भारी गोलाबारी की। छोटे-बड़े हथियारों का प्रयोग करते हुए रिहायशी इलाकों को भी निशाना बनाया। हालांकि सेना की ओर से मुंहतोड़ जवाब दिए जाने के बाद पाकिस्तान की ओर से फायरिंग बंद कर दी गई।
विज्ञापन


बताया जाता है कि बुधवार सुबह पौने आठ बजे के करीब सीमा पार से नौशेरा सेक्टर के पुखरणी, वंड मोडा, अनवस भंडार में छोट-बड़े हथियारों से बिना कारण भारी गोलाबारी शुरू कर दी गई। गोलाबारी दस बजे तक जारी रही। सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। गोलाबारी में किसी प्रकार के नुकसान की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, मंगलवार देर शाम पुंछ जिले के गुलपुर सेक्टर के करमाड़ा और मंडी तहसील के सावजियां सेक्टर में पाकिस्तान ने युद्ध विराम का उल्लंघन किया था। यहां शाम साढ़े छह बजे से आठ बजे तक पाकिस्तान ने गोलाबारी की थी। कश्मीर घाटी के उड़ी सेक्टर में मंगलवार को घुसपैठ कराने के लिए सीमा पार से फायरिंग की गई थी।


तीन जवान हो चुके हैं शहीद
15 अगस्त से सीमा पार से जारी संघर्ष विराम उल्लंघन में तीन जवान शहीद हो चुके हैं। पुंछ के मेंढर के मनकोट, कृष्णा घाटी और कीरनी सेक्टर में पाकिस्तानी सेना ने अग्रिम चौकियों तथा रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर गोले दागे। इसमें एक जवान शहीद हो गया। इसके बाद राजोरी के नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तान की गोलाबारी में देहरादून निवासी लांस नायक संदीप थापा शहीद हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed