फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   pakistan trying to infiltrate at loc

फायरिंग की आड़ में घुसपैठ के प्रयास तेज

Thu, 01 Jan 2015 02:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 01 Jan 2015 02:14 PM IST
विज्ञापन
pakistan trying to infiltrate at loc

पिछले कई दिनों से जम्मू संभाग की एलओसी और आईबी पर हो रही फायरिंग की आड़ में घुसपैठ करने की जी तोड़ कोशिश की जा रही है। नए साल में आतंकी संगठन राज्य में आतंकी हमला करने की साजिश रच रहे हैं। लश्कर और जमात उद दावा सहित कई आतंकी संगठन घुसपैठ की हर संभव कोशिश में लगे हैं।

विज्ञापन


मंगलवार को पाकिस्तान की ओर से अखनूर के पलांवाला सेक्टर में घुसपैठ का प्रयास किया और भारतीय सेना की फारवर्ड पोस्ट पर जोरदार फायरिंग की गई। इससे पहले अरनिया, सांबा, हीरानगर में भी फायरिंग की गई। बुधवार को भी सांबा सेक्टर में पाकिस्तानी रेंजरों ने फायरिंग की। खुफिया एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तान संघर्ष विराम का उल्लंघन घुसपैठ के लिए कर रहा है ताकि सुरक्षा बलों का ध्यान बंटा कर घुसपैठ कराई जा सके।
विज्ञापन


गणतंत्र दिवस को लेकर जम्मू कश्मीर में आतंकी हमला की आशंका विदेशी खुफिया एजेंसियां भी जता चुकी हैं। जबकि राज्य की खुफिया एजेंसियों को भी सूचनाएं मिली हैं कि गणतंत्र दिवस पर खलल डालने की आतंकी कोशिश कर रहे हैं। गणतंत्र दिवस से पहले आतंकी घुसपैठ करना चाहते हैं। जमात उद दावा प्रमुख हाफिज सईद ने गणतंत्र दिवस पर हमला करने के लिए पूरा प्लान तैयार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीओके में बैठकर हाफिज लगातार पाक सेना और पाक रेंजर को भारतीय सीमाओं पर फायरिंग के निर्देश दे रहा है ताकि घुसपैठ हो सके। बताते चलें कि राज्य में घने कोहरे का लाभ उठाकर भी घुसपैठ करने की कोशिश की जा रही है। गणतंत्र दिवस के मद्देनजर पहले से ही राज्य में अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed