{"_id":"57d5603c4f1c1bbb61318a88","slug":"pakistan-trying-atmosphere-spoiler-on-eid","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ईद पर कश्मीर घाटी में माहौल बिगाड़ने की फिराक में पाकिस्तान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद पर कश्मीर घाटी में माहौल बिगाड़ने की फिराक में पाकिस्तान
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sun, 11 Sep 2016 07:17 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर में तैनात सुरक्षा बल के जवान
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटी में ईद से एन पहले आतंकी वारदातों में तेजी आ गई है। एलओसी पर घुसपैठ की कोशिशें बढ़ गई हैं तो सुरक्षा बलों पर हमले भी तेज हो गए हैं।
हाल के दिनों में पाकिस्तान ने अपना फोकस अंतरराष्ट्रीय सीमा से हटाकर एलओसी पर कर दिया है। खासकर ईद के नजदीक आने पर सिलसिलेवार आतंकी वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है।
रविवार तड़के एलओसी पर गुरेज, टंगधार और नौगाम सेक्टर में घुसपैठ की कोशिशें इसकी तसदीक कर रही हैं। वहीं पुंछ में हुआ आतंकी हमला भी पाकिस्तान के मंसूबों को बयान करता है।

LoC पर एंटी इनफिल्ट्रेशन ग्रिड को किया गया मजबूत
मुठभेड़ के दौरान मोर्चा संभाले सेना के जवान
- फोटो : FILE PHOTO
खुफिया सूत्रों के अनुसार सीजफायर उल्लंघन और घुसपैठ की कोशिशों के लिए पाकिस्तान ने पिछले कुछ वर्षों से इंटरनेशनल बॉर्डर (आईबी) पर फोकस रखा था, लेकिन हाल के दिनों में आईबी के उस पर की हलचल शांत है।
इसके ठीक विपरीत एलओसी पर लगातार वारदातें हो रही हैं जो ईद से एन पहले तेज हो गई हैं। दीगर है कि दो सप्ताह पूर्व ही पुंछ में पाकिस्तान ने सीजफायर उल्लंघन की बड़ी घटना को अंजाम दिया। ग्यारह घंटे गोलाबारी कर पूरे इलाके को पाक से हुई गोलाबारी ने दहला दिया था।
अब जैसे जैसे ईद नजदीक आ रही है तो एलओसी के उस पार की हलचल में बढ़ती जा रही है। उल्लेखनीय है कि एलओसी पर पाक की साजिशों को देखते हुए एंटी इनफिल्ट्रेशन ग्रिड को पहले से मजबूत किया गया है। बाकायदा थल सेना अध्यक्ष एलओसी की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर रहे हैं।