{"_id":"58e476054f1c1b00705b5425","slug":"pakistan-troops-again-violate-ceasefire-at-poonch-district-of-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीरः पुंछ में PAK ने 48 घंटे में चौथी बार तोड़ा सीजफायर, जवाब में ताबड़तोड़ गोलीबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीरः पुंछ में PAK ने 48 घंटे में चौथी बार तोड़ा सीजफायर, जवाब में ताबड़तोड़ गोलीबारी
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
Updated Wed, 05 Apr 2017 12:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तानी सैनिकों ने एक बार फिर से जम्मू और कश्मीर के पुंछ जिले में बुधवार को एलओसी के पास मोर्टार दागे और ताबड़तोड़ गोलाबारी की। रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि "पुंछ के दिगवार सेक्टर में पाकिस्तानी सेना द्वारा एलओसी का उल्लंघन किया गया, जिसमें 82 मिमी मोर्टार और स्वचालित हथियारों का इस्तेमाल किया गया।"
विज्ञापन
वहीं, उन्होंने कहा कि भारतीय सेना के अधिकारियों ने भी जवाबी कार्रवाई में गोलीबारी की। जबकि आंतरिक गोलीबारी चल रही है। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। इलाका रिहायशी है ऐसे में जानमाल का नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा इस क्षेत्र में गोलीबारी की दूसरी घटना है। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि राजौरी और पुंछ जिले में एलओसी पर 48 घंटों में यह चौथी ऐसी घटना है जिसमें सीजफायर का उल्लंघन किया गया।
विज्ञापन
हालांकि बीते दिन भी पाकिस्तानी सैनिकों ने राजौरी जिले के भिमबर में 11 घंटों तक मोर्टार बमों की गोलाबारी की थी और ये गोलीबारी कुछ घंटों तक जारी रहा।