आईबी पर अमरनाथ यात्रियों को निशाना बनाने की साजिश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर में अमरनाथ यात्रा में खलल डालने में असफल आतंकी अब यात्रियों को जम्मू संभाग में निशाना बनाने की फिराक में हैं। यात्रियों का रूट कश्मीर में एलओसी से काफी दूर है, इसकी वजह से आतंकी घुसपैठ कर हमला करने में कामयाब नहीं हुए।
इसलिए अब सांबा, अरनिया और कठुआ के इंटरनेशनल बार्डर से घुसपैठ कर हमला करने की साजिश रची जा रही है, क्योंकि इन दोनों जिलों का बार्डर हाईवे के नजदीक है।
खुफिया एजेंसियों के पास इसके पुख्ता इनपुट पहुंचे हैं कि अगले कुछ दिनों में सांबा और कठुआ हाईवे से गुजरने वाले अमरनाथ यात्रियों को आतंकी निशाना बना सकते हैं।
एलओसी और इंटरनेशनल बार्डर पर पाकिस्तानी सेना फायरिंग की आढ़ में घुसपैठ कराना चाहती है। आरएस पुरा के अरनिया में आईबी पर होने वाली फायरिंग भी इसी का हिस्सा थी।
हमले को बना पांच आतंकियों का गुट
रविवार को कश्मीर में एलओसी और जम्मू के अरनिया में फायरिंग हुई। खुफिया एजेंसियों के सूत्रों का दावा है कि अरनिया में फायरिंग की आढ़ में घुसपैठ का बड़ा प्रयास करने की कोशिश थी।
करीब पांच आतंकियों के दल ने यहां घुसपैठ करने की कोशिश की। पाकिस्तानी रेंजर्स ने घुसपैठ कराने के लिए फायरिंग की, लेकिन बीएसएफ के जवानों ने कड़ा जवाब दिया। इसके बाद आतंकी घुसपैठ नहीं कर सके।
कश्मीर के नोगाम में हुई फायरिंग के वक्त भी आतंकियों का दल घुसपैठ के लिए बैठा हुआ था। आईएसआई आईबी पर घुसपैठ करने का दबाव बना रही है।
यह भी दावा किया जा रहा है कि अगले एक-दो दिन में कठुआ और सांबा के इंटरनेशनल बार्डर पर घुसपैठ का बड़ा प्रयास होगा। इसके पीछे सबसे बड़ी वजह अमरनाथ यात्रा को निशाना बनाना है।