फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   pakistan shelling on loc

घुसपैठ के मकसद से पाकिस्तान कर रहा है गोलाबारी

Thu, 19 Nov 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सांबा
ब्यूरो/अमर उजाला, सांबा Updated Thu, 19 Nov 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
pakistan shelling on loc

भारत पाकिस्तान सीमा पर आतंकियों को घुसपैठ करवाए जाने की कोशिश की जा रही है। सूत्रों की माने तो इसी के चलते पाकिस्तान चचवाल और चलेआरी क्षेत्र में आए दिन गोलीबारी कर रहा है।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक वर्ष 2008 में पाक रेंजरों की मदद से घुसपैठियों ने भारतीय सीमा के अंदर पांच सौ मीटर तक सुरंग का निर्माण कर लिया गया था। उस वक्त भी पाक रेंजरों की ओर से गोलाबारी की गई थी।
विज्ञापन


वहीं सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि पाक की खुफिया एजेंसी आईएसआई आतंकियों को अंतरराष्ट्रीय सीमा से घुसपैठ करवाने की फिराक में है। जिस वजह से जहां सेना पर दबाव है वहीं पाक रेंजरों की ओर से घुसपैठ करवाने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों की माने तो इसी के चलते पाक रेंजर आए दिन चचवाल और चलेआरी क्षेत्र में गोलाबारी कर रहे हैं। वहीं बीएसएफ अधिकारियों का कहना है कि पाक रेंजरों की हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। उनके मुताबिक इंटरनेशनल बार्डर (आईबी) पर घुसपैठ करना असंभव है।


गौरतलब है कि सांबा सेक्टर पर हमेश ही घुसपैठियों की नजर रही है क्योंकि घुसपैठ के बाद आतंकी आसानी से हाईवे को पार कर जंगलों में पहुंच जाते हैं। आईबी से हाईवे की दूरी भी ज्यादा नहीं है। वहीं कई नदी नाले पहले से ही घुसपैठियों के पुराने मार्ग रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed