फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   pakistan seeking intelligence information using fake ip address

फेक आईपी से पाक ले रहा खुफिया जानकारी, DSP तक को आ चुके हैं फोन कॉल्स

Fri, 14 Oct 2016 12:14 PM IST
बृजेश कुमार सिंह, अमर उजाला/जम्मू
बृजेश कुमार सिंह, अमर उजाला/जम्मू Updated Fri, 14 Oct 2016 12:14 PM IST
विज्ञापन
pakistan seeking intelligence information using fake ip address
पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई - फोटो : File Photo

पाकिस्तान फर्जी आईपी के जरिये फोन कॉल्स से पाक एलओसी और घाटी में सुरक्षा व्यवस्था तथा सुरक्षा बलों की तैनाती से जुड़ी महत्वपूर्ण सूचनाएं हासिल करने की कोशिश कर रहा है। यह सिलसिला उड़ी हमले से पहले शुरू हुआ है। अब तक राजोरी और श्रीनगर में ऐसे कई फोन कॉल्स आ चुके हैं।

विज्ञापन


सुरक्षा एजेंसियों ने सर्विलांस के जरिये ऐसे फोन कॉल्स ट्रेस किए हैं। ऐसे ही एक मामले में श्रीनगर में डीएसपी रैंक के एक पुलिस अधिकारी को निलंबित किया जा चुका है। सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई इस प्रकार की सूचनाएं एकत्र कर रही है। इनका इस्तेमाल आतंकी हमले में किए जाने की आशंका है।  
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि यह फोन कॉल्स सेना तथा खुफिया विभाग के बड़े अधिकारी बताकर किए जा रहे हैं। उड़ी हमले से पहले आईबी के एक अधिकारी का हवाला देते हुए सैन्य प्रतिष्ठानों तथा उनकी सुरक्षा के विषय में सूचनाएं मांगी गई थी। इसी प्रकार उड़ी हमले के बाद उड़ी के एक पुलिस अधिकारी को भी ऐसी काल आई था।

विज्ञापन
विज्ञापन

खुफिया विभाग के बड़े अधिकारी बनकर कर रहे कॉल

pakistan seeking intelligence information using fake ip address
पाक कर रहा फर्जी फोन कॉल - फोटो : Demp Pic.

श्रीनगर में आर्म्ड फोर्स के कंट्रोल रूम में भी फोन कर सुरक्षा बलों की तैनाती की जानकारी मांगी गई थी। यह फोन काल सुरक्षा एजेंसियों ने ट्रेस किया था। सूचनाएं साझा करने के बाद इसी मामले में पुलिस अधिकारी को निलंबित किया गया।

राजोरी में भी उड़ी हमले के बाद ट्रैफिक तथा एक्जीक्यूटिव पुलिसकर्मियों को फोन कर आर्मी इंटेलिजेंस का हवाला देते हुए सेना की कानवाय तथा उनकी गतिविधियों की जानकारी मांगी गई थी। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने एसएसपी को सूचना दी थी। इसके चलते ऐसी सूचनाएं शेयर करने से बाद में मना कर दिया गया था। 

स्थानीय नंबर ही हो रहा है शो

pakistan seeking intelligence information using fake ip address
fraudulent phone calls - फोटो : Demo Pic.

सूत्रों का कहना है कि सीमा पार से आ रही फोन कॉल्स में नंबर स्थानीय ही शो हो रहा है। इससे सहज रूप से अविश्वास नहीं किया जा सकता। फोन करने वाले को इस बात की पूरी जानकारी होती है कि किस प्रकार की सूचनाएं हासिल करनी हैं।

स्थानीय नंबर होने की वजह से सुरक्षा बलों से जुड़े लोग धोखे में आ जाते हैं। फर्जी आईपी से कोड नंबर वगैरह स्थानीय ही कर लिया जा रहा है। उधर से लैंडलाइन नंबर ही शो हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed