{"_id":"df72c83f4232dac63f47f31fd76ca128","slug":"pakistan-return-militant-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल के रास्ते से परिवार सहित लौटा आतंकी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल के रास्ते से परिवार सहित लौटा आतंकी गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Tue, 03 Mar 2015 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ जिले के साब्जियां क्षेत्र से तेईस साल पहले आतंकी प्रशिक्षण लेने पीओके गया एक आतंकवादी सोमवार को पुलिस ने उस समय दबोच लिया, जब वह अपनी पत्नी और चार बच्चों सहित नेपाल के रास्ते से यहां अपने घर पहुंचा।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार मोहम्मद रफीक पुत्र मोहम्मद बशीर बट्ट निवासी साब्जियां को सुबह करीब आठ बजे गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसकी पत्नी नौशीन बट्ट (27) निवासी मीरपुर पीओके, उसके पुत्र मोहम्मद जुबेर (12) तथा तीन बेटियां मुक्कदस रफीक (9), अरूजा रफीक (7) व जशमाल रफीक (5) को भी हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि मोहम्मद रफीक नेपाल के रास्ते से पहले दिल्ली पहुंचा और फिर जम्मू आने के बाद सोमवार को साब्जियां में अपने घर पहुंचा। एसएसपी पुंछ जेएस जोहर ने बताया कि पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है और पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसकी वापसी के पीछे इरादे क्या हैं।
विज्ञापन
उसके खिलाफ पहले अवैध रूप से नियंत्रण रेखा के उस पार भाग जाने के मामले में भी कार्रवाई की जा रही है।पुलिस व खुफिया एजेंसियों के सूत्रों के अनुसार मोहम्मद रफीक वर्ष 1991 में पुंछ के साब्जियां क्षेत्र से अवैध रूप से सीमा पार कर वहां आतंकी प्रशिक्षण लेने गया था।
पीओके स्थित आतंकवादियों के प्रशिक्षण शिविरों में प्रशिक्षण लेने के बाद उसने कई बार सीमा पार कर पुंछ क्षेत्र में ही दहशत फैलाने का प्रयास किया। करीब 14 वर्ष पहले उसने पीओके के मीरपुर की नौशीन के साथ शादी कर ली।