फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   pakistan resorts firing on BoPs in Samba

दिवाली पर भी नहीं माना पाक, की फायरिंग

Fri, 24 Oct 2014 09:01 AM IST
Updated Fri, 24 Oct 2014 09:01 AM IST
विज्ञापन
pakistan resorts firing on BoPs in Samba

दिवाली के मौके पर भी पाकिस्तान की ओर से नापाक हरकत जारी है। गुरुवार को पाकिस्तान ने एक बार फिर से सीजफायर तोड़ा है। पाकिस्तान ने इंटरनेशनल बार्डर की सात भारतीय चौकियों पर फायरिंग की।

विज्ञापन


बुधवार आधी रात से लेकर गुरुवार सुबह तक रुक रुक कर गोलबारी के बाद पाकिस्तान की ओर से गुरुवार सुबह गांवों को निशाना बनाकर दोबारा फायरिंग की गई। माना जा रहा है कि दिवाली पर दहशत फैलाने और भारत को उकसाने के मकसद से पाकिस्तान फायरिंग कर रहा है।
विज्ञापन


बीएसएफ प्रवक्ता ने बताया, 'पाक रेंजर्स ने देर गुरुवार रात 1 बजे से तड़के 4 बजे के बीच रामगढ़ और अरनिया सेक्टर में भारतीय चौकियों पर फायरिंग की है।' भारत की और से पाक की इस नापाक हरकत का माकूल जबाव दिया गया है। बीएसएफ प्रवक्ता ने बताया कि फायरिंग में जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रामगढ़ और अरनिया सेक्टर में गोलाबारी की

pakistan resorts firing on BoPs in Samba

दीवाली के ठीक पहले भी पाकिस्तान ने एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन क‌िया था। बुधवार को रामगढ़ और अरनिया सेक्टर में गोलाबारी की थी। बुधवार सुबह पाकिस्तान ने चौकियों और खेतों पर काम कर रहे लोगों को निशाना बनाकर फायरिंग की थी। बीएसएफ ने इसका करारा जवाब दिया। किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।

पाकिस्तान ने सुबह पौने दस बजे छोटे और बड़े हथियारों से गोलाबारी शुरू की। रेंजरों ने अपनी अशरफ पोस्ट से रामगढ़ सेक्टर में बीएसएफ की नारायण पुर पोस्ट को निशाना बनाया। गोलाबारी दोपहर 1.15 बजे तक चली। सीमा पर माहौल फिर बिगड़ने से बीएसएफ ने सीमा से सटे दर्जनों गांवों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर चले जाने के लिए कहा है। अरनिया सेक्टर में रेंजरों ने मंगलवार रात करीब साढ़े दस बजे टेंट गार्ड चौकी के नाका नच-टू पर फायर किए।

बीएसएफ ने भी जवाबी कार्रवाई की। इसके बाद रात करीब 12.30 बजे पाकिस्तान ने फिर इस पोस्ट पर गोलाबारी की। इसका भी भारत ने कड़ा जवाब दिया। बुधवार सुबह 11.25 बजे पाकिस्तान ने अपनी न्यू अवाम पोस्ट से स्टाप टू चौक पर गोले बरसाए की। कुछ गोले सीमावर्ती खेतों में भी गिरे। ग्रामीणों का कहना है कि पाकिस्तान इसलिए भी गोलाबारी कर रहा है कि किसान अपनी पकी फसल को काट न सकें और वह खेतों में ही बर्बाद हो जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed