फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Pakistan Rangers violate ceasefire in Jammu

उरी में पाक ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन

Wed, 12 Nov 2014 08:38 AM IST
Updated Wed, 12 Nov 2014 08:38 AM IST
विज्ञापन
Pakistan Rangers violate ceasefire in Jammu

कश्मीर के उरी में पाकिस्तान ने भारतीय चौकियों पर फायरिंग कर एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन किया। फायरिंग का भारत की ओर से भी मुंह तोड़ जवाब दिया गया।

विज्ञापन


घटना श्रीनगर से करीब 100 किलोमीटर दूर उत्तरी कश्मीर की नियंत्रण रेखा से सटे उरी सेक्टर के कमलकोट इलाके की है, जहां मंगलवार सुबह करीब 8 बजे पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन किया गया।
विज्ञापन


सेना के प्रवक्ता कर्नल बृजेश पांडे के अनुसार, सुबह 8 बजे के करीब पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा मशीन गन समेत अन्य छोटे हथियारों और ऑटोमैटिक हथियारों से नानक पोस्ट और उसके आसपास की अन्य चौकियों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन द‌िनों में दूसरी बार फायरिंग

Pakistan Rangers violate ceasefire in Jammu

पाकिस्तान की फायरिंग का जवाब भारतीय सैनिकों ने भी दिया, जिसके बाद पाकिस्तान ने फायरिंग रोक दी। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, यह फायरिंग रुक-रुक कर करीब सुबह 11 बजे तक जारी रही, लेकिन राहत की बात यह रही कि इसमें किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
 
गौरतलब है कि पिछले तीन दिनों के भीतर इस इलाके में पाकिस्तान की ओर से यह दूसरा सीजफायर उल्लंघन की घटना है। इससे पहले पाकिस्तान की ओर से शनिवार को फायरिंग की गई थी, जिसमें सेना का एक जवान शहीद हुआ था और एक लड़की की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed