10 दिनों में 8वीं बार संघर्ष विराम का उल्लंघन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन की एक और मामला सामने आया है। आज सुबह पाकिस्तानी सेना ने जम्मू आरएस पुरा सेक्टर में फायरिंग की है। भारतीय सेना ने भी इस फायरिंग का जवाब दिया है।
पिछले 10 दिनों में पाकिस्तान की ओर से 8वीं बार सीजफायर का उल्लंघन का उल्लंघन किया गया है। पाकिस्तान रेंजर्स की ओर से जम्मू कश्मीर के अरनिया और आर एस पुरा में सेक्टर रात 2 बजे से शुरु हुई फायरिंग सुबह सात बजे तक जारी रही।
हालांकि कुछ देर के बाद अरनिया सेक्टर में फायर्रिग बंद हो गयी थी लेकिन आरएस पूरा सेक्टर में सुबह तक गोलीबारी जारी थी।
पूंछ के मेंढर में भी फायरिंग
वहीं, दूसरी तरफ पूंछ के मेंढर में रविवार सुबह 9 बजे से फिर फायरिंग शुरू हो गई है। भारतीय सेना ने भी पाक की ओर से हो रही गोलीबारी पर जवाबी फायरिंग करनी शुरू कर दी है।
इस फायरिंग में फिलहाल किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से पाकिस्तान की तरफ से एलओसी और अंतर्राष्ट्रीय बार्डर पर फायरिंग करने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं।
गौरतलब है कि शनिवार दोपहर को जम्मू-कश्मीर के अवंतिपुर में एयरफोर्स एयरफील्ड के बाहर आतंकवादियों ने बीएसएफ की गाड़ी को निशाना बनाकर गोलीबारी की, इस हमले में दो जवानों की मौत हो गई और 4 जख्मी हो गए थे।