कश्मीर: मारे गए आतंकियों से पाक निर्मित सामग्री बरामद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाक आतंकवादी नावेद और सज्जाद की जिंदा गिरफ्तारी के बाद घाटी में आतंकवाद को पाक परस्ती के एक और सच से पर्दा उठा है।
उत्तरी कश्मीर के बांडीपोरा जिले के गुरेज सेक्टर में दो दिन पूर्व हुई सेना और आतंकियों के बीच भीषण मुठभेड़ में मारे गए पांच आतंकियों से बरामद चीजें पाकिस्तान निर्मित हैं।
साथ ही उस पर ‘फॉर पाक डिफेंस फोर्सेज’ का सील भी है। दवाओं के अलावा मारे गए आतंकियों से सेना ने भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद भी बरामद किया था।
दवाओं पर ‘फॉर पाक डिफेंस फोर्सेज’ का सील भी
गुरेज में मारे गए आतंकियों के पास से बरामद सामान पर ‘मेड इन पाकिस्तान’ की ब्रांडिंग है। इससे पाकिस्तान एक बार फिर से बेनकाब हो गया है। बरामद सामान में कैलामॉक्स (को-अमोक्सीक्लेव) जैसी दवाएं और अन्य दवाओं पर ‘फॉर पाक डिफेंस फोर्सेज’ होने का सील है।
दवाओं पर बैच नंबर पीबी-01222 पाया गया है, जो विशेष रूप से सेना को सप्लाई की गई थी। इससे पाकिस्तानी सेना की आतंकी गतिविधियों में भागीदारी होने की पुष्टि हुई है।
गौरतलब है कि सेना को शुक्रवार देर रात सूचना मिली थी कि छह आतंकियों का एक ग्रुप घुसपैठ करने की फिराक में है। मुठभेड़ के दौरान उनमें से पांच को मार गिराया गया। एक आतंकी फरार होने में कामयाब रहा। यह सभी आतंकी नीलम दरिया के रास्ते रात के समय घुसपैठ कर रहे थे।