{"_id":"592538374f1c1ba716535f86","slug":"pakistan-jets-reached-above-siachin-glacier","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सेना के जवाब से बौखलाए पाकिस्तान ने सियाचिन सीमा तक भेजे लड़ाकू विमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना के जवाब से बौखलाए पाकिस्तान ने सियाचिन सीमा तक भेजे लड़ाकू विमान
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी
Updated Wed, 24 May 2017 01:24 PM IST
विज्ञापन
नवाज शरीफ
- फोटो : Dawn
नौशेरा में भारतीय सेना के जबरदस्त पलटवार से बौखलाए पाकिस्तान ने अब अपनी नापाक हरकते एक बार फिर शुरू कर दी हैं। पाकिस्तान की ओर से भेजे गए फाइटर जेट्स ने सियाचिन स्थित नियंत्रण रेखा के ऊपर उड़ान भरी है।
विज्ञापन
इस मामले की पुष्टि पाकिस्तान मीडिया के हवाले से जारी हुई खबरों में की गई है। वहीं भारतीय सेना की ओर से अब तक इस मामले पर कोई पुष्ट जानकारी या आधिकारिक बयान नहीं आया है। पाक मीडिया की जानकारी के अनुसार इन फाइटर जेट्स ने मंगलवार शाम को सियाचिन के ऊपर उड़ान भरी है।
विज्ञापन
इस सूचना के मुताबिक पाकिस्तानी वायु सेना के 2 लड़ाकू विमानों ने मंगलवार शाम को सियाचिन स्थित भारत पाक नियंत्रण रेखा के आसपास के इलाकों में उड़ान भरी है। कयास लगाए जा रहे हैं कि पाकिस्तान ने अपनी फारवर्ड लोकेशन हवाई पट्टियों के निरीक्षण के लिए ऐसा किया है।
विज्ञापन
Trending Videos
वायुसेना ने किया खबर का खंडन
इंडियन एयरफोर्स
- फोटो : डेमो पिक
वहीं पाकिस्तानी मीडिया के दावों को झूठा बताते हुए भारतीय वायुसेना द्वारा सियाचिन के पास ऐसे किसी विमान को देखे जाने की खबर का खंडन किया गया है। पाकिस्तानी मीडिया द्वारा सियाचिन में लड़ाकू विमान भेजे जाने की खबरों का वायुसेना द्वारा खंडन करते हुए ऐसे किसी आपरेशन के होने से इंकार किया है।
एयरफोर्स चीफ ने दिए थे तैयार रहने के निर्देश
Indian Airforce
- फोटो : File Photo
पिछले दिनों एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ ने भारतीय वायुसेना के अधिकारियों को एक खत लिखा था, जिसमें उनसे किसी भी वक्त शॉर्ट नोटिस में बड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहने को कहा गया था। ऐसा पहली बार है कि बीएस धनोआ के चीफ ने एक निजी खत सभी अधिकारियों को लिखा।
इससे पहले दो अन्य आर्मी चीफ ने ऐसा किया था, फील्ड मार्शल (उसवक्त जनरल) के एम करियप्पा ने 1 मई 1950 और जनरल के सुंदरजी ने फरवरी 1986 में इस तरह के लेटर लिखे। मौजूदा स्थिति खत में धनोआ ने लिखा कि "मौजूदा हालात में हमारे चारो ओर निरंतर खतरा मौजूद है, ऐसे में हमें एक शॉर्ट नोटिस पर भी बड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहना होगा।
इससे पहले दो अन्य आर्मी चीफ ने ऐसा किया था, फील्ड मार्शल (उसवक्त जनरल) के एम करियप्पा ने 1 मई 1950 और जनरल के सुंदरजी ने फरवरी 1986 में इस तरह के लेटर लिखे। मौजूदा स्थिति खत में धनोआ ने लिखा कि "मौजूदा हालात में हमारे चारो ओर निरंतर खतरा मौजूद है, ऐसे में हमें एक शॉर्ट नोटिस पर भी बड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहना होगा।