{"_id":"acd0d54654c471213b74ae867ae1e5a9","slug":"pakistan-isis-flags-raised-in-srinagar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर: फिर दिखाए गए ISIS और पाक के झंड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर: फिर दिखाए गए ISIS और पाक के झंड़े
अमृतपाल सिंह बाली/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Fri, 17 Jul 2015 06:05 PM IST
विज्ञापन
कश्मीर घाटी में शुक्रवार को एक बार फिर जुमे की नमाज़ के बाद पाकिस्तानी झंडे फहराए गए हैं। कश्मीर की आजादी और पाकिस्तान के हक में नारेबाजी करते हुए सैकड़ों लोग ऐतिहासिक जामिया मस्जिद परिसर से एक जुलूस के रूप में निकले।
विज्ञापन
इसके बाद प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई। आज करीब 70 हजार लोगों ने जुमे की नमाज अदा की। वैसे हर शुक्रवार को प्रदर्शनकारी जामा मस्जिद के बाहर पाकिस्तान के झंडे दिखाकर प्रदर्शन करते हैं।
विज्ञापन
कश्मीरी युवाओं ने जुमे के बाद प्रदर्शनकारियों ने पाक और आईएसआईएस के झंडे दिखाए और भारत के झंडे को आग के हवाले कर दिया। जुलूस में शामिल कई युवकों ने हमेशा की तरह अपने चेहरे नकाब से ढके हुए थे और आईएसआईएस व पाकिस्तान के झंडे लहरा रहे थे।
विज्ञापन
इस दौरान प्रदर्शनकारी युवकों और पुलिसकर्मियों के साथ भिड़ंत हो गई। स्थिति काबू से बाहर होते देख पुलिस ने लाठियां भांजी। साथ ही आंसू गैस के गोले भी दागे गए।