फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Pakistan is using drones to smuggle weapons and drugs.

Jammu Kashmir: घुसपैठ नाकाम तो ड्रोन से साजिश, आतंकियों को हथियार पहुंचा रहा पाकिस्तान

Fri, 02 Jan 2026 11:49 AM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Fri, 02 Jan 2026 11:49 AM IST
सार

सीमा पर कड़ी चौकसी के चलते सीधी घुसपैठ नाकाम होने के बाद पाकिस्तान ड्रोन के जरिए हथियार, विस्फोटक और नशीले पदार्थ जम्मू संभाग में भेज रहा है। 2021 के जम्मू एयरफोर्स स्टेशन हमले से लेकर 2025 में ड्रग्स बरामदगी तक कई मामलों ने ड्रोन के जरिये आतंक और तस्करी की साजिश को उजागर किया है।

विज्ञापन
Pakistan is using drones to smuggle weapons and drugs.
सुरक्षाबल - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पाकिस्तान ड्रोन से लगातार हथियार और नशा भेज रहा है। अंतरराष्ट्रीय सीमा और एलओसी पर अक्सर पर ड्रोन की गतिविधियां देखी जाती हैं। वर्ष 2021 में जम्मू एयरफोर्स स्टेशन पर ड्रोन की मदद से हमला करना हो या फिर पुंछ-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाटादूड़ियां में सैन्य वाहन पर आतंकी हमले में इस्तेमाल हथियारों का ड्रोन से गिराए जाना हो।

विज्ञापन


जम्मू संभाग में बीएसएफ व सेना की चौकसी के चलते आतंकी अब सीमा पार से सीधे तौर पर घुसपैठ कराने में विफल हो रहे हैं। इसके बाद पाकिस्तानी सेना, आईएसआई और आतंकी संगठनों की तरफ से अक्सर ड्रोन से हथियार, विस्कोटक, नशीले पदार्थ और कई बार आतंकियों के लिए उस पार से खाना तक गिराने के प्रयास किए जाते हैं।
विज्ञापन


इन प्रयासों में आतंकी कभी सफल भी हो जाते हैं। ड्रोन से हथियार गिराने का सबसे पहले मामले का खुलासा 20 अप्रैल 2023 को पुंछ जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाटादूड़ियां में आतंकियों की ओर से सैन्य वाहन पर हमला कर पांच जवानों को शहीद किए जाने के बाद जांच एजेंसियों ने किया था। 2025 में आरएस पुरा सेक्टर में सीमा पार से पांच किलो हेरोइन की खेप गिराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें ड्रोन से नशा गिराए जाने की आशंका जताई जा रही है। 2025 में कठुआ में ड्रोन से ड्रग्स गिराने के एक मामले में पुलिस ने 447 ग्राम प्रतिबंधित पदार्थ जब्त कर आठ लोगों को गिरफ्तार किया था।

आतंकियों तक पहुंचाई जानी थी खेप
पाकिस्तानी ड्रोन से गिराए गए विस्फोटक, गोलियों और नशीले पदार्थ की खेप की बरामदगी को बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। माना जा रहा है कि ओवरग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) के जरिये आईईडी और गोलियों की खेप आतंकियों तक पहुंचाई जानी थी। इससे आतंकी बड़ी वारदात अंजाम दे सकते थे। वहीं, नशीला पदार्थ भी आतंकी समर्थक खपाकर आतंकवादी गतिविधियों के लिए धन जुटाते। सुरक्षाबल उस शख्स का पता लगा रहे हैं जिसे गिराई गई खेप को उठाना था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed